फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   yung man arrested on the 14 kg doda post

14 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित मोटरसाइकिल सवार दो युवक काबू

Fri, 14 Feb 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
yung man arrested on the 14 kg doda post
जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव धर्मपूरा क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को 14 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान जगसीर सिंह उर्फ जग्गा पुत्र जंगीर सिंह व बलविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र वासियान करीवाला के रुप में हुई है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस के उपनिरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव धर्मपूरा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक पर सवार युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उनको काबू कर तलाशी लेने पर 14 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान डोडा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुडे़ अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed