{"_id":"6956af94151e7645dd0b3c6b","slug":"youth-should-stay-away-from-drugs-use-social-media-wisely-asp-khan-sirsa-news-c-128-1-sir1004-150509-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा नशे से दूर रहें, सोशल मीडिया का उपयोग पूरी समझदारी से करें : एएसपी खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा नशे से दूर रहें, सोशल मीडिया का उपयोग पूरी समझदारी से करें : एएसपी खान
विज्ञापन
सिरसा। तलवाड़ा रोड स्थित श्री विश्वकर्मा प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को नशा मुक्ति एवं साइबर क्राइम पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) फैजल खान ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से पूरी तरह दूर रहना चाहिए और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समाज में कोई व्यक्ति नशे से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाया जाए, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते रोकथाम की जा सके। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है।
साइबर क्राइम को लेकर किया सतर्क
एएसपी ने कहा कि मोबाइल जहां सुविधाओं का साधन है, वहीं इसके दुष्परिणाम भी हैं। मोबाइल फोन का उपयोग केवल पढ़ाई, ज्ञानवर्धन और सकारात्मक कार्यों के लिए ही करना चाहिए। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की दी सलाह
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं, जिसमें आजकल पढ़े-लिखे लोग भी शिकार हो रहे हैं। मुफ्त उपहार, रकम या किसी लाभ का दावा करने वाले संदेशों से सतर्क रहने की जरूरत है। अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल पर भरोसा न करें, किसी के बहकावे में न आएं और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से उसे हासिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
दिव्यांग छात्र दक्ष चाहर सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान एएसपी फैजल खान, संस्थान प्रबंधन सदस्य छबीलदास, नगर पार्षद सुभाष चंद्र, हेमराज, दीपक कक्कड़, जगदीश वर्मा द्वारा दिव्यांग छात्र दक्ष चाहर और उनके कोच बंसीलाल को सम्मानित किया गया। बोलने व सुनने की क्षमता न होने के बावजूद दक्ष चाहर ने गुरुग्राम में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर ऐलनाबाद का नाम रोशन किया। इस मौके पर थाना प्रभारी प्रगट सिंह भी मौजूद रहे।