फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth should learn from difficult situations and move forward with a positive attitude.

Sirsa News: कठिन परिस्थितियों से सीख लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें युवा

Mon, 07 Sep 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 07 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Youth should learn from difficult situations and move forward with a positive attitude.
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से कठिन परिस्थितियों से सीख लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा-निर्देश में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय, विभागीय गतिविधियों तथा शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं से परिचित करवाना था। कार्यक्रम में विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुल्तान सिंह ने कहा कि इंडक्शन प्रोग्राम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन एवं कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष विष्णु भगवान ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का धैर्य, आत्मविश्वास, सरलता और सकारात्मक सोच के साथ सामना करने की सीख दी।
विभाग प्रभारी डॉ. नीलम रानी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने विभाग की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

शोधार्थी रेणु ने इतिहास विषय में रोजगार एवं कॅरिअर की विभिन्न संभावनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. रीतू, पंकज गर्ग, शोधार्थी संतरा एवं असिस्टेंट संदीप गोदारा उपस्थित रहे। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed