{"_id":"6acd27c7f59cc9a3da0ff4d9","slug":"youth-should-contribute-to-building-a-drug-free-society-sirsa-news-c-128-1-sir1004-166616-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें युवा
Tue, 13 Oct 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री का संदेश सुनते हुए छात्र। संस्थान
सिरसा। नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सामाजिक बदलाव का भागीदार बनाने के उद्देश्य से सोमवार को मेरा युवा भारत की ओर से नेशनल कॉलेज में ‘नशामुक्त युवा’ थीम पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों को नशामुक्त युवा और विकसित भारत के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश प्रस्तुत कर युवाओं को जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी जीवन में सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। वक्ताओं ने भी युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग की निदेशक प्रोफेसर डॉ. मंजू नेहरा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, डॉ. अमनदीप और एसोसिएट प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने भी युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का समन्वय जिला युवा अधिकारी धनपत सिंह ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्या अनीता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजन समिति और माय भारत के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के संचालन में योगदान दिया।