फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth arrested with stolen Bullet motorcycle; seller nabbed from Sardulgarh.

Sirsa News: चोरी की बुलेट सहित युवक गिरफ्तार, बेचने वाला सरदूलगढ़ से पकड़ा

Mon, 12 Oct 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 12 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with stolen Bullet motorcycle; seller nabbed from Sardulgarh.
सिरसा। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने बरनाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान चोरी की बुलेट बाइक सहित पंजाब के मानसा जिले के गांव झंडा कलां निवासी प्रगट सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बाइक बेचने के आरोपी पटियाला जिले के गांव भंडेरी कलां निवासी गुरदेव का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे भी सरदूलगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बरामद बाइक करीब दो महीने पहले पटियाला यूनिवर्सिटी से चोरी हुई थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने बताया कि रविवार रात बस स्टैंड चौकी की टीम बस स्टैंड के नजदीक टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान भूमण शाह चौक की ओर से पंजाब नंबर की बुलेट बाइक आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार ने अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन बाइक बंद हो गई। पुलिसकर्मियों ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी प्रगट सिंह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। नंबर की जांच में बाइक संगरूर निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत मिली। बाइक मालिक ने पुलिस को बताया कि उसकी बुलेट करीब दो महीने पहले पटियाला यूनिवर्सिटी से चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed