फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Relief for passengers... direct bus service from Dabwali to Gurugram launched.

Sirsa News: यात्रियों को राहत....डबवाली से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Tue, 13 Oct 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 13 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Relief for passengers... direct bus service from Dabwali to Gurugram launched.
सिरसा। गुरुग्राम जाने वाले डबवाली और आसपास के यात्रियों को अब सुबह-सुबह सिरसा तक 65 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा रोडवेज ने गुरुग्राम जाने वाली बस का शुरुआती स्टेशन सिरसा से बदलकर डबवाली कर दिया है। पहले सुबह छह बजे सिरसा से चलने वाली बस अब डबवाली से सुबह 4:40 बजे रवाना होगी। लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे यात्रियों को इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डबवाली और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नौकरी और अन्य कामों के लिए गुरुग्राम, हिसार तथा रास्ते में पड़ने वाले शहरों में जाते हैं। सुबह सीधे बस नहीं मिलने के कारण उन्हें पहले सिरसा पहुंचना पड़ता था। इससे समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। खासकर शिक्षकों, पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे तक गुरुग्राम पहुंचेगी बस
बस डबवाली से सुबह 4:40 बजे चलकर सिरसा में छह बजे, फतेहाबाद में सात बजे, हिसार में 7:45 बजे और हांसी में 8:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद महम, कलानौर और बेरी होते हुए करीब 325 से 330 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 12 बजे तक गुरुग्राम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में रात आठ बजे डबवाली पहुंचेगी
वापसी में बस गुरुग्राम से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। झज्जर और बेरी होते हुए महम, हांसी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा से गुजरकर रात आठ बजे तक डबवाली पहुंचेगी। नई व्यवस्था से यात्रियों को दोनों ओर सीधी रोडवेज सेवा मिलेगी और निजी साधनों पर निर्भरता भी कम होगी।

:::::::::::::::::::::
यात्रियों की मांग पर बस को सिरसा के बजाय डबवाली से चलाया गया है। उनके अनुसार शुरुआती दौर में बस की औसत आय 35 से 40 रुपये प्रति किलोमीटर आ रही है। दूरी के हिसाब से एक तरफ के सफर में करीब 12 से 13 हजार रुपये की आय का अनुमान है। -गजानंद वर्मा, डीआई, सिरसा रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed