फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth returned from Delhi found corona infected, one patient recovered

दिल्ली से लौटा युवक मिला कोरोना संक्रमित, एक मरीज हुआ स्वास्थ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth returned from Delhi found corona infected, one patient recovered
नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे मरीज - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में अब हर रोज कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को सिरसा के नोहरिया बाजार निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। युवक दिल्ली से सिरसा आया था। युवक कोरोना संक्रमित अपनी बहन के संपर्क में आने से उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद विभाग की ओर से संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैंपल लिए गए है। वहीं एक मरीज के स्वास्थ्य होने के बाद अब जिले में छह मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब नागरिक अस्पताल में दवाई और जांच करवाने वाले मरीजों के कोरोना सैंपल भी लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 631 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 587 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 5 लाख 85 हजार 65 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 29 हजार 305 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब छह मरीज ही सक्रिय हैं। इनमें से एक मरीज का इलाज नागरिक अस्पताल और पांच मरीज होम आइसोलेट हैं। जिले में अब तक 510 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है और अब तक 28 हजार 789 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed