{"_id":"6a5e6db6c6380d0cdc072f58","slug":"youth-protested-against-paper-leak-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161831-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नीट पेपर लीक के विरोध में युवाओं ने निकाला मार्च, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नीट पेपर लीक के विरोध में युवाओं ने निकाला मार्च, की नारेबाजी
Tue, 21 Jul 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
पैदल मार्च निकालते युवा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की
फोटो 26
संवाद न्यूज एजेंसी
नाथूसरी चौपटा। नीट पेपर लीक मामले पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार शाम को अखिल भारतीय किसान सभा, चौपटा के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से युवाओं ने मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ कथित दुर्व्यवहार की भी निंदा की और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। साथ ही उन्होंने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाते हुए अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा चौपटा तहसील के प्रधान अभिमन्यु सहारण, मोहित कासनिया, योगेश पांडर, भगत सिंह, सोनू सहारण, मनीष बेनीवाल, गोकुल, साहिल बेनीवाल तथा आयुष कड़वासरा आदि मौजूद रहे।