फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   youth murdered by slapping

अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे बेटे की गला रेतकर हत्या

Sat, 02 May 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
youth murdered by slapping
घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : Sirsa
क्षेत्र के एक गांव में मां के अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे उसके बेटे की गांव के ही एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर ऐलनाबाद डीएसपी जगदीश काजला, सीआईए की टीम और रानियां थाना प्रभारी साधुराम मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी कुलदीप और तीन अन्य पर केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी के गांव के ही कुलदीप नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। उसने बताया कि उसकी पत्नी और कुलदीप के संबंध बारे में बेटे को पता चल गया था। अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे बेटे को कुलदीप ने रास्ते से हटाने की योजना बनाई। एक मई को रघुबीर रोजाना की भांति मजदूरी के लिए गया था। शाम घर लौटते वक्त कुलदीप और उसके तीन अन्य साथी उसे जबरदस्ती उठाकर खेतों में ले गए। आरोप है कि कुलदीप ने तेजधार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी। शक न हो, इसके लिए कुलदीप ने युवक के शव को गांव के ही किसान दलजीत सिंह के खेत में डाल दिया। पिता ने बताया कि देर रात तक उसका बेटा घर नहीं लौटा तो उसे चिंता हुई। उसने गांव में काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह उसे पता चला कि बेटे का शव गांव के ही दलजीत सिंह के खेत में पड़ा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और बेटे की पहचान की। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर कुलदीप और अन्य तीन पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोपहर बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता की शिकायत पर कुलदीप व तीन अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास जारी है।
-साधुराम, थाना प्रभारी रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed