सिरसा। कालांवाली के गद राणा गांव में दो गुटों के बीच सोमवार रात को पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। उस दौरान एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के गुरपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी युवकों की पहचान संदीप, लखविंदर, गगनदीप और लखबीर सिंह के रूप में हुई है। तीनों युवक गांव गदराणा के निवासी हैं। जानकारी अनुसार गगराना गांव का गुरपाल सिंह रात 8:00 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर संदीप, गगनदीप और लखबीर सिंह आए । इनकी गुरपाल सिंह के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते चारों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई हरपाल सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 8:00 बजे वह अपने भाई के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर क्यों वाली मोड़ पर पहुंचा तो आरोपी संदीप सिंह लखविंदर सिंह लखबीर सिंह और गगनदीप मौके पर आ गए। गगनदीप सिंह ने पिस्तौल से उसके भाई पर गोली चलाई जो कि उसके पेट में लगी। गुरपाल को गंभीर अवस्था में शिक्षा के संजीवनी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गुरपाल सिंह करीब 35 साल का था और वह शादीशुदा था। डीएसपी नर सिंह ने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।