फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth dies due to overdose of drug in Sirsa of Haryana

Sirsa: नशे की ओवरडोज ने ले ली जान, चार माह पहले हुई थी शादी, शव पर ही मिला इंजेक्शन

Wed, 07 Sep 2022 12:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 12:55 AM IST
सार

हरियाणा के सिरसा जिले के तारूआना में नशे से युवक की मौत हो गई। सिरसा में नशे से मौत के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। मृतक युवक दिहाड़ी मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Youth dies due to overdose of drug in Sirsa of Haryana
शव पर ही मिला इंजेक्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले में नशे से मौत होने का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कालांवाली के गांव तारूआना में एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक की पहचान तारूआना निवासी 27 वर्षीय कुलविंद्र सिंह पुत्र गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। युवक के शव पर नशे का खाली इंजेक्शन लगा हुआ मिला है। सूचना मिलने के बाद कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। हालांकि अभी परिजनों की ओर से पुलिस को मामले की शिकायत नहीं दी गई है। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव तारूआना निवासी 27 वर्षीय कुलविंद्र सिंह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था और चिट्टे व मेडिकल नशे का आदी बताया जा रहा है। कुलविंद्र बीते दिन सोमवार को दोपहर बाद घर से गायब हो गया था। इसके बाद परिजनों ने आसपड़ोस में उसकी तलाश की लेकिन युवक का कोई भी पता नहीं लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: खाप भी आई सामने, CBI जांच के लिए 11 को होगी सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे गांव के ही जलघर के पास पड़े खाली प्लॉट में उसका शव मिला। इसके बाद मामले की सूचना उसके परिजनों व पुलिस को दी गई। मृतक के शव पर खाली इंजेक्शन पड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया।

 

यह भी पढ़ें :नटवरलाल गिरफ्तार: सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं के साथ फोटो दिखा नौकरी लगवाने के नाम पर करता था ठगी, हुए कई खुलासे


कुलविंद्र की चार माह पहले ही शादी हुई थी। मृतक का पिता भी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। मृतक कुलविंद्र सिंह दो भाई है। जिसमें कुलविंद्र बड़ा था। कुलविंद्र की मौत होने की सूचना मिलने के बाद घर में मातम छा गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अन्य कई युवक भी नशे की चपेट में हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी सख्ती नहीं की जा रही है। इसके कारण युवक मौत का शिकार हो रहे हैं। 

नशे से युवक की मौत होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। परिजनों ने अभी तक कोई भी शिकायत नहीं दी है। शिकायत आने के बाद मामले की जांच की जाएगी। - चांद राम, थाना प्रभारी, कालांवाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed