{"_id":"64a9a4404e7815bce5098e00","slug":"youth-died-in-road-accident-relatives-did-road-jam-for-one-hour-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-2477-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने एक घंटे किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने एक घंटे किया रोड जाम
Sat, 08 Jul 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
गांव माधोसिंघाना बस स्टैंड पर जाम लगाकर खड़े परिजन। संवादगांव माधोसिंघाना में सिरसा-ऐलनाबाद में
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सड़क हादसे में घायल गांव माधोसिंघाना निवासी 22 वर्षीय युवक कश्मीर सिंह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शाम को सिरसा-ऐलनाबाद रोड पर शव रखकर आरोपी पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने वाहनों की आवाजाही को बाधित रही। इसके कारण वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जल्द ही आरोपी को काबू करने का आश्वासन दिया। परिजनों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया।
जानकारी के अनुसार छह जुलाई की शाम को मोडिया से माधोसिंघाना घर आते समय मोटरसाइकिल सवार कश्मीर को ट्रैक्टर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से घायल कश्मीर को अग्रोहा रेफर कर दिया। शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। शाम करीब चार बजे उनके परिजन शव लेकर गांव में पहुंच गए। यहां पर उन्होंने सिरसा-ऐलनाबाद बस स्टैंड के पास ही शव को रोड पर रखकर नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, सदर थाना पुलिस ने मामले में मोडियाखेड़ा के एक स्वराज ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। पीड़ित परिवार के सदस्य हनी सिंह ने कहा कि अज्ञात स्वराज ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करके गिरफ्तार किया जाए। सदर थाना प्रबंधक देवीलाल ने परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया है और ट्रैक्टर मालिक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने रोड से शव को उठा लिया और जाम खोल दिया।