{"_id":"6a51387f0ed23378250f520a","slug":"youth-died-in-accident-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161319-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर
Fri, 10 Jul 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
ओढां दुर्घटनाग्रस्त वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव पंजुआना के निकट हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव पंजुआना के निकट एक मोटरसाइकिल व कार के मध्य आमने-सामने की हुई भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोगों में से एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ओढ़ां के समाजसेवी बलकार सिंह ने अपनी गाड़ी द्वारा सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, सूचना के बाद बड़ागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
गांव पन्नीवाला मोटा के निकट स्थित वाटर पार्क में कार्य करने वाला छोटू राम निवासी पन्नीवाला मोटा किसी कार्य के सिलसिले में सिरसा क्षेत्र में गया हुआ था। बताया जा रहा कि वापस आते समय पन्नीवाला मोटा का प्रवीण तथा एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाला निशु निवासी कर्मगढ़ रास्ते में मिल गए। तीनों लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिरसा की तरफ से पन्नीवाला मोटा की ओर आ रहे थे। वहीं डबवाली से सिरसा की ओर जा रही कार की मोटरसाइकिल से सामने से भिड़ंत हो गई।
बताया जा रहा है कि गांव पंजुआना के निकट हाईवे पर निर्माण कार्य चलने के कारण वाहनों का आवागमन एक साइड से हो रहा था। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आने के चलते सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां निशु की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि छोटूराम व प्रवीण की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।