फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth arrested with illegal weapons, CDLU administration had cancelled his admission

Sirsa News: अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, सीडीएलयू प्रशासन ने रद्द किया था एडमिशन

Sat, 02 Aug 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with illegal weapons, CDLU administration had cancelled his admission
रानिया। पुलिस की गिरफ्त में अवैध ह​​थियारों के साथ पकड़ा गया आरोपी सौरभ मेहता। स्रोत : पुलिस
रानियां। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) में शुक्रवार को गेट पर छात्रों के साथ बैठकर एडमिशन रद्द करने पर धरना-प्रदर्शन करने वाले गांव खारिया निवासी सौरभ मेहता को ऐलनाबाद सीआईए पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से एक बंदूक, एक पिस्तौल और 165 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सीआईए प्रभारी ऐलनाबाद निरीक्षक धर्मवीर की अगुवाई में उनकी टीम रानियां क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि सौरभ अवैध हथियार लेकर आ रहा है। एचसी विजेंद्र की अगुवाई में सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने खारिया नहर पुल पर नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बार एक कार गांव खारियां की दिशा में आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी वापस मोड़ने का प्रयास किया किंतु उसे काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से एक अवैध पंप एक्शन बंदूक, एक अवैध पिस्तौल , 165 कारतूस बरामद हुए। आरोपी सौरभ हथियारों के लाइसेंस व अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन


थाना रानियां दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी सौरभ मेहता के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी रानियां के गांव ढूढियावाली के रजत मेहता से हथियार लेकर आया था। पुलिस इस मामले में छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हथियारों का वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ था मामला :
पुलिस के अनुसार सौरभ के खिलाफ इसी वर्ष हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने व पोस्ट जारी करने पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed