फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth arrested with 8.35 grams

Sirsa News: 8.35 ग्राम के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 19 Dec 2023 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 19 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 8.35 grams
डिंग। डिंग थाना पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को 8.35 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेंद्र सिंह निवासी गांव सरवरपुर थाना भट्टू कलां जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डिंग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि थाना के सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त के दौरान डिंग मंडी क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस ने गांव बोदीवाला की ओर से युवक को मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा। पुलिस को देखकर युवक ने बाइक रोक ली और वापस मोड़ने लगा। इस दौरान बाइक बंद हो गई। पुलिस टीम ने युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम नरेंद्र कुमार उर्फ निंदा पुत्र भूप सिंह निवासी गांव सरवनपुर, भट्टू कलां बताया। युवक की तलाशी ली तो उससे एक पॉलीथिन मिला, जिसमें 8. 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह फतेहाबाद के बच्ची खान से यह हेरोइन खरीद कर लाया है। पुलिस ने नरेंद्र कुमार व बच्ची खान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


250 ग्राम डोडा पोस्त के सहित एक गिरफ्तार

डबवाली। सीआईए डबवाली ने गांव सुरतिया से एक व्यक्ति को 250 ग्राम डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम गश्त के दौरान सुरतिया में मौजूद थी। इस दौरान एक व्यक्ति को शक की बिनाह पर काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 250 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुलदीप वासी सुरतिया के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article