फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man stabbed jeweler in broad daylight, looted jewelery and ran away

Sirsa News: युवक ने दिनदहाड़े ज्वेलर को चाकू से गोदा, आभूषण लूटकर हुआ फरार

Mon, 23 Oct 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Young man stabbed jeweler in broad daylight, looted jewelery and ran away
घायल दुकानदार को एंबुलेंस में अस्पताल में ले जाते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर के बेगू रोड पर स्थित राम गोपाल ज्वेलर पर दिनदहाड़े एक बदमाश ने दुकानदार को चाकू से गोद लूट की वारदात को अंजाम दिया। आसपास के लोगों ने घायल के परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि बदमाश करीब पांच से छह लाख के आभूषणों और सीसीटीवी की डीवीआर लूटकर फरार हो गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शाह सतनाम नगर निवासी राम गोपाल बेगू रोड प्रीतनगर के पास स्थित अपनी दुकान पर मौजूद था। दोपहर करीब एक बजे एक युवक चांदी का कड़ा बनवाने के लिए पहुंचा, जो पूछताछ करने के बाद लौट गया। इसके करीब आधे घंटे बाद उक्त युवक दुकान में आया और चाकू से दुकानदार गोपाल के पेट और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद दुकान में रखे आभूषणों और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को अपने साथ लेकर फरार हो गया। खून से लथपथ गोपाल बाहर निकाल और पड़ोसी दुकानदार को मामले की जानकारी दी। दुकानदार ने परिजनों और पुलिस को सूचित किया। घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने घायल की जांच कर उसे रेफर कर दिया। घायल के परिजन उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल में पहुंचे। निजी अस्पताल में घायल का अभी इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके और डीएसपी जगत सिंह भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घायल की पत्नी के बयान दर्ज किए हैं। हालांकि आसपास की दुकानों पर सीसीटीवी न होने के कारण पुलिस की परेशानी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


दिन में पति और शाम को पत्नी संभालती थी दुकान

घायल गोपाल और उसकी पत्नी चंचल दुकान संभालते थे। दोपहर तक गोपाल खुद दुकान पर काम देखता है और इसके बाद चंचल काम करती थी। बताया जा रहा है चंचल शाह सतनाम जी कॉलेज में शिक्षिका है। गोपाल के अकेले होने का फायदा उठाकर उक्त आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घायल की बेटी और बेटा दूसरे राज्यों में नौकरी करते हैं और पति-पत्नी ही सिरसा में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नटार रोड से दुकानदार को मोबाइल बरामद

पुलिस आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। इसके साथ ही घायल के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। एसपी विक्रांत भूषण ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है और जांच को लेकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने देर रात नटार रोड पर दुकानदार का मोबाइल फोन बरामद किया।

पहले भी इस क्षेत्र में हो चुकी है छीना झपटी की वारदात
बता दें कि बेगू रोड और कंगनपुर रोड पर पहले भी छीना झपटी की कई वारदात हो चुकी हैं। दो दिन पहले ही कंगनपुर रोड क्षेत्र से बदमाश स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन छपट कर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस अभी उक्त आरोपी का कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है।


घायल की पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल का अभी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पांच से छह लाख के नुकसान का अनुमान लगाया ज रहा है। - प्रदीप कुमार, शहर थाना प्रभारी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed