फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man beaten to death on suspicion of illicit relationship

अवैध संबंध के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या

Sat, 12 Jun 2021 09:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death on suspicion of illicit relationship
गोरीवाला। गांव चौटाला में शनिवार को अवैध संबंध के शक में एक युवक को घर बुलाकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस व चौटाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौटाला चौकी प्रभारी शलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक 24 वर्षीय नरेश अविवाहित था।
विज्ञापन

मृतक के भाई मुकेश सोनी ने बताया कि नरेश कुमार और आरोपी पिकअप पर सब्जी बेचने का कार्य करते थे। दोनों दोस्त थे। इसी बीच आरोपी की पत्नी के साथ नरेश कुमार के अवैध संबंध हो गए। शनिवार को आरोपी व उसके परिजनों ने नरेश कुमार को घर पर बुलाया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला के साथ मृतक के अवैध संबंध थे। इसी के चलते महिला के पति व परिवार के अन्य सदस्यों ने पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। - शलेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, चौटाला पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed