फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man attacked and broke bike in village Pohadka, case registered

Sirsa News: गांव पोहड़का में युवक पर हमला कर तोड़ी बाइक, केस दर्ज

Sat, 25 May 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 25 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked and broke bike in village Pohadka, case registered
ऐलनाबाद। गांव पोहड़का में बाइक के आगे बाइक अड़ाकर तीन युवकों ने टायर पंक्चर निकालने का कार्य करने वाले युवक रामचंद्र पर हमला कर उसकी मोटरसाइकिल को तोड़ दिया। पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रामचंद्र ने बताया कि वह टायर पंक्चर सुधारने का कार्य करता है। वह 23 मई को गांव गोगामेड़ी में पूजा करने के बाद अपने भतीजे के साथ बाइक से घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही आर्यन ने उसके बाइक के आगे अपना बाइक अड़ाकर उसका रास्ता रोक दिया। इसके बाद अन्य आरोपी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोहे की रॉड आदि से उसे पीट दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने डंडा मारकर उसकी बाइक को भी तोड़ दिया। शोर मचाने पर अन्य लोग वहां आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल रामचंद्र की शिकायत पर गांव के ही आर्यन, सुनील, विजय और कर्ण के खिलाफ मारपीट कर बाइक को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed