फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   young man and woman met in the electricity department room

विद्युत विभाग के कार्यालय में मिले युवक और महिला को ग्रामीणों ने किया लॉक

Thu, 09 Apr 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
young man and woman met in the electricity department room
गांव में इक्ट्ठे हुए ग्रामीण व पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
स्टेट हाईवे नंबर 32 पर स्थित गांव बिज्जूवाली के पटवार भवन में बने बिजली विभाग के कार्यालय में वीरवार को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में युवक और महिला को पकड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और अपने साथ ले गई। वहीं ग्रामीण दोनों पर कड़ी कार्रवाई करने पर अड़ गए। इस बीच पुलिस और ग्रामीणों में झड़प भी हुई, जिसमें कई ग्रामीण घायल हो गए। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पंचायत की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बिज्जूवाली में कार्यरत विद्युत विभाग का कर्मचारी गांव में बने अपने कार्यालय में पहुंचा। उसी समय उसका एक अन्य साथी एक महिला के साथ कार्यालय में पहुंचा। लॉकडाउन में नाके पर मौजूद व्यक्तियों को महिला के आने पर शक हुआ और इसकी सूचना ग्रामीणों की दी। जब ग्रामीण बिजली कार्यालय पर पहुंचे तो कर्मचारी ने युवक और महिला को कार्यालय में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। जिसपर विद्युतकर्मी से ताला खोलने की बात की गई तो ताला खेलने से मनाकर दिया। बाद में ग्रामीणों से बहस के बाद कर्मचारी ने ताला खोला तो युवक और महिला आपत्तिजनक हालत में पाए गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण युवक और महिला कड़ी कार्रवाई करने को लेकर अड़ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी बीच ग्रामीणों और पुलिस के बीच में झड़प हो गई। इस पर पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया गया, जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आने से ग्रामीण खफा हो गए। उग्र भीड़ ने पुलिस कर्मचारी की भी धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक और महिला को बाहर निकाला और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

कोट
गांव बिजुवाली में बिजली विभाग के कमरे में एक युवक और महिला आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। ग्रामीणों ने एकत्र होकर उक्त लोगों को पीटने का प्रयास किया तो पुलिस ने युवक और महिला सहित बिजली कर्मी को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह बेनीवाल, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed