फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   young boy cought with heroin cost 20 lacks

20 लाख रुपये की हेरोइन सहित युवक काबू

Tue, 08 Oct 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
young boy cought with heroin cost 20 lacks
पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिसकर्मी। - फोटो : Sirsa
सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान बठिंडा चौक डबवाली के नजदीक से एक स्कूटी सवार युवक के कब्जे से 20 लाख रुपये कीमत की 203 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान जगसीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 भगत सिंह नगर चक खड़क सिंह वाला पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से सप्लायर के बारे में पता करके आरोपी व सप्लायर के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बठिंडा चौक डबवाली पर मौजूद एक स्कूटी सवार चौक की तरफ से सिरसा रोड पर आता दिखाई दिया। स्कूटी चालक ने पुलिस की सरकारी गाड़ी देखकर स्कूटी को भगाने की कोशिश की, लेकिन सीआईए टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्कर को स्कूटी सहित काबू कर लिया। सीआईए टीम ने मौके पर राजेंद्र कुमार उप तहसीलदार डबवाली की हाजिरी में स्कूटी की तलाशी ली तो स्कूटी की डिग्गी से 203 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी द्वारा हेरोइन की सप्लाई डबवाली व बठिंडा क्षेत्र में की जानी थी। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed