Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   paccs workers state team made

Sirsa News: पैक्स कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी गठित, भगवंत शर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
paccs workers state team made
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा।
पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक जींद के नेहरू पार्क में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जगत सिंह पानीपत ने की। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निर्धारित समय के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के एजेंडे पर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से नई राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में भगवंत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, जसवीर सिंह करनाल को राज्य महासचिव, विजेंद्र छोक्कर पानीपत को कोषाध्यक्ष और देवेंद्र राणा अंबाला को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। पवन सिंह श्योराण यमुनानगर, फुल्ला राम कैथल, बंशीलाल हिसार, चरण सिंह अंबाला, देवेंद्र सिंह सैनी कुरुक्षेत्र, पृथ्वी सिंह तंवर महेंद्रगढ़, सुभाष गुड़गांव, श्याम सुंदर फरीदाबाद और वजीर सिंह भिवानी को उपप्रधान बनाया गया।
विज्ञापन

रतन लाल जांडवाला फतेहाबाद को संगठन मंत्री, अनिल सोनीपत और बिसम्बर रेवाड़ी को ऑडिटर, सोमवीर शर्मा रोहतक को सहसचिव तथा विजय बाल्यान झज्जर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पैक्स कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जल्द ही वर्चुअल बैठक बुलाई जाएगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार पैक्स कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और बार-बार पत्राचार के माध्यम से उन्हें परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से नए सदस्यों को ऋण वितरण बंद करने का आदेश किसानों के हितों के विपरीत है। उनके अनुसार नाबार्ड की ओर से राज्य सहकारी बैंक हरियाणा को किसानों को ऋण उपलब्ध करवाने के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपये दिए जाते हैं लेकिन इनका लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed