फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Yoga practitioners were told about balanced diet

Sirsa News: योग साधकों को संतुलित आहार के बारे में बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Yoga practitioners were told about balanced diet
योग प्रोटोकॉल के तहत योग करने आई महिला बाल विकास विभाग की टीम व ट्रेनर।
सिरसा। आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग के आदेशानुसार योग दिवस के कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा के हॉकी खेल ग्राउंड में किया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी कर्मचारियों अधिकारियों ने भाग लिया कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमा राम ने सभी को संतुलित आहार खान पान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजकुमार ने योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया कार्यक्रम में जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सुरेंद्र नागर ने सभी को प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया इसमें सर्वप्रथम प्रार्थना से प्रारंभ करवाते हुए सूक्ष्म अभ्यास,खड़े होकर करने वाले अभ्यास, बैठकर करने वाले अभ्यास, पीठ व पेट के बल लेट कर करने वाले अभ्यास करवाए।
विज्ञापन


अंत में प्रणायाम ध्यान वे शांति पाठ के साथ अभ्यास को समापन किया कार्यक्रम के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दर्शना सिंह ने बताया कि सभी योग को अपने जीवन अपना चाहिए व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को सामान्य योग करवाने चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस दौरान जिला मिशन समन्वयक मनदीप कौर और जिला बाल संरक्षण अधिकारी गुरप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed