फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   world yoga day, four thousand do yoga, Dera Sachcha sauda, DC, Jail, SDM, Sirsa

चार हजार ने 45 मिनट लिया योग का आनंद

Wed, 22 Jun 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 22 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
world yoga day, four thousand do yoga, Dera Sachcha sauda, DC, Jail, SDM, Sirsa
योगा - फोटो : Desk

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय योग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें चार हजार से अधिक साधकों ने भाग लिया जिनमें विद्यार्थियों की संख्या काफी रही।  उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी योग आसन किए। चंडीगढ़ से लाइव प्रसारित प्रधानमंत्री के भाषण सुनाने के बाद 45 मिनट में सभी आसन करवाए गए। बाद में इस आयोजन में सहयोग देने वालों स्मृति चिह्न सभी बच्चों को नाश्ता में दूध और बिस्किट का पैकेट दिया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, पेयजल के प्रबंध किए गए थे साथ ही मौके पर एंबुलेंस तैनात रही।

विज्ञापन


 इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद की अध्यक्ष रेणु बाना ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, नगराधीश बिजेंद्र सिंह, डीएसपी विजय कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गिरीश चौधरी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. सूरजभान कंबोज, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी  प्रीतपाल सिंह, पतंजलि योग समिति के सदस्यगण, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्यगण, भाजपा के पदाधिकारीगण, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न स्कूली बच्चे, वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के अध्यक्ष लालचंद गोदारा सहित सदस्यगण, एएनएम, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग के कर्मचारी सहित भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इस मौके पर चंडीगढ़ में आयोजित योग दिवस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया।
विज्ञापन


 भारत स्वाभिमान ट्रस्ट शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रभारी भगवाना राम के गांव ढूकड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की टीम ने सर्वप्रथम शीर्षासन, गर्भआसन, कुकुट आसन, चक्र आसन, हल आसन, श्रीकृष्णा आसन, पश्चिमोतान आसन, धर्नु आसन, सल्प आसन, डोल आसन, नटराज आसन, ताड़ासन, हनुमान आसन, वृक्षासन आदि की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में जोश भर दिया। तीसरी कक्षा की छात्रा आरती ने शानदार प्रस्तुति दी। उनकी अच्छी प्रस्तुति पर जिला प्रशासन ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष  यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने योग दिवस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास ऐसे अनेक कारण हैं जो तनाव, थकान को जन्म देते हैं, ऐसे में जीवन को स्वस्थ व ऊर्जावान बनाने के लिए योग एक रामबाण दवा है जो बॉडी को फिट रखता है, योग से जीवन में बीमारियां नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव, गुस्सा व वासनाओं में जी नहीं सकता व्यक्ति
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल योगी ने योग दिवस पर शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति तनाव, गुस्सा व वासनाओं में जी नहीं सकता। सभी अपने मूल स्वभाव के अंदर ही जी सकते हैं और व्यक्ति का मूल स्वभाव शांति व आनंदमय रहना है। इसलिए विश्व में शांति स्थापना के लिए जो व्यक्ति अपने आप को समर्पित करता है उसे नोबल पुरस्कार से भी नवाजा जाता है।

शांति स्थापना के लिए सभी धर्म स्वयं का धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं, लेकिन दुनियां में आज तक कोई भी धर्म, कोई भी पंथ, कोई भी संप्रदाय व्यक्ति को संपूर्ण शांति व आनंद की अनुभूति नहीं करवा पाया, बेशक बहुत थोड़े समय के लिए शांति में स्थापित हो भी जाएं लेकिन इन्ही धर्मों के उन्माद के कारण इनता खून बहा जितना किसी और कारणों से नहीं बहा। इसके बाद चंद्रपाल योगी व जिला महिला प्रभारी पतंजलि योग समिति इंद्रावती ने सामान्य अभ्यास योग क्रम लयबद्ध तरीके से करवाया और अंत में योगी ने पांच मिनट के ध्यान योग के माध्यम से स्वयं को साधते हुए इस शरीर को ब्रह्मांड के साथ एकत्व का भाव जगाने का प्रयास किया तथा देश व राष्ट्र की उन्नति के लिए संकल्प करवाया। बाद में 45 मिनट तक जयप्रकाश ने सभी को योग करवाया।

उपायुक्त ने किया सम्मानित
इस अवसर पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने मुख्य अतिथि रेणु बाना, जिला भाजपा अध्यक्ष यतिंद्र सिंह, पतंजलि योग समिति के चंद्रपाल योगी, इंद्रावती, जयप्रकाश व 90 वर्षीय मनीराम सांई को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गिरीश चौधरी ने उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी मधु मित्तल व शारीरिक शिक्षकों व प्राध्यापकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

अंत में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गिरीश चौधरी ने सबका धन्यवाद किया। मंच संचालन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लेखाकार मक्खन सिंह ने किया। इस मौके पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष गुरुदेव सिंह राही, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, वीरशांति स्वरूप, शीशपाल कंबोज, भोजराज गुर्जर, नीतीश महेंद्रु, डॉ. वेद बैनीवाल, तहसीलदार ओपी बिश्नोई, जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर, उप सिविल सर्जन डॉ. विरेश भूषण, डॉ. राजेश चौधरी, डीडीएम नाबार्ड संजीव शर्मा, एलडीएम एमपी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि का भाजपा नेता ने नहंी लिया नाम
इस समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद की अध्यक्षा रेणु बाना ने भाग लिया। जो हरे रंग के दुपट्टे डालकर आई थी। सुबह छह बजे की 20 मिनट पर उन्होंने उपायुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया बाद में वे उपायुक्त के साथ प्रथम पंक्ति में आसन पर जाकर बैठ गई। भाजपा के जिला प्रधान यतिंद्र सिंह ने संबोधन से पूर्व सभी उपस्थित पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों, आयोजकों और अपनी पार्टी के पदाधिकारियों का नाम लिया पर मुख्यअतिथि का नाम तक नहीं लिया। रेणु इनेलो से हैं ऐसे में उनका नाम न लेने के लिए भाजपा नेता की क्या मंशा रही वहीं जाने। इतना ही नहीं जब योगी चंद्रपाल ने सभी का आभार व्यक्त की तो वे भी मुख्य अतिथि का नाम लेना भूल गए। इससे पूर्व चंद्रपाल योगी ने अपने भाषण के दौरान मुख्य अतिथि के नाम जरूर लिया पर रेणु बाना के बजाए रेणु भानू कहा।

पीएम के भाषण से पूर्व हुआ नेताओं का संबोधन
स्टेडियम मे पांच बजे से ही बच्चे पहुंच गए थे और उनके आने का सिलसिला सात बजे तक जारी रहा। 6.20 पर मुख्य अतिथि नेदीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद ढूकड़ा स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुति दी। इन बच्चों ने 10 मिनट में 52 आसन की प्रस्तुति देनी थी, लेकिन वे बीस ही आसन कर पाए थे कि भाजपा जिला अध्यक्ष को संबोधन के लिए बुलाया गया। इसके बाद चंद्रपाल योगी, मनीराम साई और इंद्रावती ने कुछ आसन करके दिखाए। इसके बाद 6.50 पर प्रधानमंत्री के भाषण को दो बड़ी बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सुनाया गया। पीएम का भाषण 7.15 पर समाप्त हुआ। इसके तुरंत बाद योगाचार्य जय प्रकाश 45 मिनट तक योगासन करवाए।

कौन-कौन से आसन करवाए
सबसे पहले ग्रीवाचालन, स्कंध चालन, घुटनाचालन करवाए गए। बाद में ताडासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्धचंद्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन (दंडासन), बज्रासन, अर्ध उष्टासन,उष्टासन, शशांकासन, उत्ताक मंडूक आसन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, सल्पासन, श्वासन, सेतु बंधु आसन, उत्तानपाद आसन, अर्धलासन,  पवनमुक्तासन इसके बाद प्राणायाम में कपाल भाति, अनुलोम विलोम, शीतलासन, भ्रामरी आदि करवाए गए। इन सभी को 45 मिनट में किया गया।

कांग्रेस और इनेलो ने बनाए रखी दूरी
इस आयोजन में इनेलो की ओर से सांसद, सभी चारों विधायक यहां तक की इनेलो कार्यकारिणी के किसी पदाधिकारी ने इसमें भाग नहीं लिया। इनेलो प्रवक्ता ने बताया कि सभी विधायकों और सांसद को निमंत्रण पत्र मिला तो पर कुछ व्यस्तताओं के चलते वे नहीं जा सके। इनेलो के जिला प्रधान पदम जैन का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर  से कोई आमंत्रण नहीं मिला। दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से कोई नेता मौक मौजूद नहीं था। दोनो पार्टी के कार्यकर्ता जरूर साधकों में मौजूद थे। इतना ही नहीं एक कार्यकर्ता को हरे रंग की बड़ी पगड़ी पहनकर आया था जिसे इनेलो के हर कार्यक्रम में देखा जाता है।


डीसी और एसएसपी ने किए सभी योगासन
इस अवसर पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने उद्घोषक के कहे अनुसार सारे आसन किए। किसी भी आसन में वे पीछे नहीं रहे। पादहस्तासन उपायुक्त ने बड़ी आसानी से किया। उन्होंने आगे झुककर हाथों से पैर के दोनों अंगूठों को छुआ पर पुलिस अधीक्षक अंगूठे नहीं छू पाए। शीतलासन में पुलिस अधीक्षक ने जीभ बाहर निकालकर तेजी से सांस अंदर की ओर ली पर उपायुक्त ने ऐसा नहीं किया। इस आयोजन में 90 वर्षीय मनीराम साई और ढूकड़ा स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा आरती आकर्षण का केंद्र रहे जिन्होंने सभी आसन आसानी से किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed