फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3.25 lakh quintal paddy reached in raniyan mandi

Sirsa News: रानियां की मंडियों में 3.25 लाख क्विंटल धान पहुंचा, उठान धीमी

Mon, 26 Oct 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 26 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
3.25 lakh quintal paddy reached in raniyan mandi
फोटो - रानियां04   रानियां मंडी में पहुंचा धान।
भुगतान में देरी से बढ़ी किसानों की परेशानी, बासमती के भाव 3,800 से 4,500 रुपये तक पहुंचकर गिरे
विज्ञापन



फोटो ---- 31
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। क्षेत्र की रानियां, बणी और जीवन नगर अनाज मंडियों में धान की आवक 3.25 लाख क्विंटल पार कर गई है। रानियां मंडी में भारी आवक के कारण परिसर धान से भर गया है। परमल धान की उठान में देरी से आढ़तियों और किसानों दोनों की परेशानी बढ़ गई है।
किसानों के भुगतान पर भी इसका असर पड़ रहा है। बासमती के भाव में उतार-चढ़ाव से किसान असमंजस में हैं। सरकारी एजेंसी हैफेड रानियां और बणी मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर परमल धान खरीद रही है।
विज्ञापन

रानियां मंडी में अब तक 70,362 क्विंटल और बणी में 23,760 क्विंटल परमल धान की आवक हुई है। इनमें से रानियां में 11,726 क्विंटल और बणी में 5,829 क्विंटल धान बोरियों में भरकर उठान का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानियां मंडी में बासमती की 1509, 1692 और 1847 किस्मों की 1,63,058 क्विंटल आवक दर्ज की गई है। जीवन नगर में 68,071 क्विंटल बासमती धान पहुंचा है। व्यापारी बासमती धान की खरीद कर रहे हैं।

बासमती के भाव में उतार-चढ़ाव
सीजन की शुरुआत में बासमती के भाव करीब 3,800 रुपये प्रति क्विंटल थे। ये भाव बढ़कर 4,500 रुपये तक पहुंचे थे। अब बासमती का भाव करीब 4,200 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। नमी के कारण भंडारण में दिक्कत होने से किसान बिक्री को लेकर असमंजस में हैं।

मौसम अलर्ट जारी किया जाता है
पिछले वर्ष 25 अक्तूबर तक परमल की आवक 1,15,912 क्विंटल थी। इस बार यह 94,122 क्विंटल रही, यानी 21,790 क्विंटल की कमी दर्ज की गई है। जानकारों के अनुसार, दूसरे राज्यों से आने वाली फसल पर सख्ती इसकी एक वजह हो सकती है। मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र सैन ने बताया कि बारिश की संभावना का अलर्ट मिलते ही आढ़तियों और मजदूरों को सूचित किया जाता है। इससे तिरपाल और पॉलिथीन से धान ढककर उसे बारिश से बचाने में मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed