फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   triveni mahotsaw in cdlu

Sirsa News: नाटक से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार, माइम से जगाई चेतना

Tue, 27 Oct 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 27 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
triveni mahotsaw in cdlu
सिरसा। सीडीएलयू त्रिवेणी महोत्व में प्रस्तुति देते हुए कलाकार । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में सोमवार को 13वें त्रिवेणी युवा महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को उजागर किया। मंच-2 पर माइम और स्किट प्रतियोगिताओं में युवा कलाकारों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
विद्यार्थियों ने नशाखोरी, कन्या भ्रूण हत्या और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर प्रस्तुति दी। तृतीय लिंग समुदाय के प्रति भेदभाव जैसे मुद्दे भी उठाए गए। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मनोरंजन के साथ संदेश भी दिया। यह संदेश सामाजिक जिम्मेदारियों और नैतिक मूल्यों पर विचार करने का था।
विज्ञापन

माइम प्रतियोगिता में द शो मस्ट गो ऑन और सेव एनिमल्स जैसे विषयों पर अभिनय किया गया। कलाकारों ने बिना संवाद के हाव-भाव और शारीरिक अभिव्यक्ति से अपनी बात रखी। उन्होंने जीवन के संघर्ष और जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्किट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक समस्याओं को मंच पर जीवंत किया। नशाखोरी पर आधारित प्रस्तुति में इसके दुष्परिणामों को उजागर किया गया। युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित स्किट ने बेटियों के प्रति भेदभाव की मानसिकता पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर भी प्रस्तुति दी गई।
इसमें सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़ी चुनौतियों को सामने रखा गया। सच की राह विषय पर कलाकारों ने सत्य और नैतिक मूल्यों का महत्व रेखांकित किया।

तृतीय लिंग समुदाय पर आधारित प्रस्तुति ने भेदभाव की समस्या उठाई। इसने समानता की आवश्यकता को भी दर्शाया। विद्यार्थियों ने सशक्त संवादों, अभिनय और मंचन से सामाजिक सोच में बदलाव लाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed