{"_id":"6a46a510cd5b381d57093da8","slug":"workers-protested-on-laghu-sachiwalay-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160878-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लघु सचिवालय में अनुबंधित कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लघु सचिवालय में अनुबंधित कर्मियों ने दिया धरना
Thu, 02 Jul 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में धरने पर बैठे अनुबंधित कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अनुबंधित कर्मचारियों ने धरना दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अनुबंधित व कच्चे कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संघ ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा समय-समय पर की गई घोषणाएं अभी तक धरातल पर लागू नहीं हो सकी हैं जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।
भारतीय मजदूर संघ ने मांग की कि सभी कच्चे कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का कानूनी संरक्षण प्रदान किया जाए व हरियाणा सेवा सुरक्षा अधिनियम-2024 को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। जिला अध्यक्ष जगदीश लूना ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक और कर्मचारी किसी भी राज्य की विकास यात्रा की रीढ़ होते हैं लेकिन उन्हें ही बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना उचित नहीं है।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलेगी तो सुशासन और विकास के दावे कमजोर पड़ जाएंगे। उन्होंने सरकार से अपील की कि घोषणाओं को अमलीजामा पहनाकर शीघ्र लागू किया जाए। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए ताकि प्रशासन और कर्मचारियों के बीच विश्वास मजबूत हो सके।