फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   worker dies after electric shock

हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Fri, 20 Mar 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
worker dies after electric shock
शहर के फोरलेन हाईवे सिरसा रोड पर शुक्रवार को बिजली घर के साथ एक मकान के चल रहे निर्माणकार्य के दौरान मजदूर को करंट लग गया। करंट लगने के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रेशम सिंह निवासी गांव शेरगढ़ के रूप में हुई है। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। एसआई रामस्वरूप ने बताया कि मृतक के भाई तरसेम सिंह के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है और पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मकान मालिक सुरेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 16 ने बताया कि वह अपना मकान सिरसा हाईवे पर स्थित बिजली घर के साथ अपना नया मकान बना रहा था। जबकि उनके प्लॉट के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की तारें गुजर रही थीं। जिसको हटाने के लिए उसने 14 फरवरी को एसडीओ को शिकायत देकर तारें हटवाए जाने की मांग की थी। जिसके बाद उसने 21 फरवरी को अपने मकान का निर्माणकार्य शुरू किया, परंतु विभाग की लापरवाही के हाई वोल्टेज की तारों को साइड में नहीं किया गया और कुछ दिन पहले बिजली विभाग के कर्मचारी मौका मुआयना देखने आई थे। मकान मालिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह 19 मार्च को बिजली विभाग के एसडीओ को दोबारा लिखित में शिकायत देकर अपने मकान का लेंटर डालने के लिए बिजली परमिट की मांग की। जिसके चलते एसडीओ ने शिकायत जेई प्रेम कुमार राठी को मार्क कर दी और जेई द्वारा उन्हें शुक्रवार 10 बजे से 1 बजे तक का परमिट देने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रेशम सिंह छत का लेंटर डालने के लिए मकान के ऊपर पौने 11 बजे चढ़े तो ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों से करंट लग गया और जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोट्स
मकान मालिक ने शिकायत देकर तारें साइड में किए जाने की मांग की थी परंतु लाइन शिफ्ट करने में समय लगता है। जिसमें आठ-दस पोल लगाने पड़ते थे। जिसके चलते उन्होंने विभाग को इस्टीमेट भेज दिया था और मकान मालिक द्वारा बिना बताए निर्माणकार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम कुमार राठी, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed