{"_id":"6928a586c7dfae8efc0eec37","slug":"women-will-have-to-be-made-partners-in-business-sirsa-news-c-128-1-svns1027-148415-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिलाओं को व्यवसाय में बनाना होगा भागीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिलाओं को व्यवसाय में बनाना होगा भागीदार
विज्ञापन
सिरसा। महिलाओं को सम्मानित करते हुए। संस्था
सिरसा। हमारा उद्देश्य महिलाओं को राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक समानता देना है। जबकि हमारे देश की अधिकांश महिलाएं मन की दास्तां का शिकार बनी हुई हैं। हमें बहनों को उच्च शिक्षा देनी होगी व अपने व्यवसाय में उन्हें भागीदार बनाना होगा। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा व राजनीति में भी उन्हें आगे लाना होगा और उनमें आत्मज्ञान का गुण भरना होगा।
यह बात लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने मारुति मंदिर में आयोजित गीत-संगीत कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जब हम स्वयं महिलाओं को आदर और सम्मान देंगे तभी वे दुनिया के लिए प्रकाश एवं साहस का स्रोत बनेंगी।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी बहनों को विदुशी, तेजस्विनी और सशक्त बनाना हैं ताकि बहनों को रक्षा के लिए भाईयों की आवश्यकता न पड़े। हमें अपनी बहनों को तरक्की, मुक्ति, प्रगति, शिक्षा और आत्म-निर्भर का भी गुण देना होगा ताकि वो अपने पैरों पर खड़ी हों सके और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
विज्ञापन
इस अवसर पर सेंटर की संचालिका सोनम एवं ममता शर्मा ने मुख्यातिथि स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया। इस अवसर पर गीत-संगीत प्रतियोगिता करवाई गई और महिलाओं को स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस गीत-संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निशा, द्वितीय स्थान पर सलमा एवं तृतीय स्थान पर भावना रही, जिन्हें क्लब की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निशु , नीलम, पारूल, रीना, सुमन, सुलोचना, अनु, पूजा, वर्षा, भावना, मनीषा, रजनी, रेणु आदि मौजूद रहे।