{"_id":"66d661aa3041d4ad6d0a932c","slug":"women-players-won-in-karate-competition-sirsa-news-c-128-1-slko1008-125110-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला खिलाड़ियों ने कराटे खेल में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला खिलाड़ियों ने कराटे खेल में मारी बाजी
Tue, 03 Sep 2024 06:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सोमवार से जिलास्तरीय खेलों का आयोजन किया गया है। इसमें जिलेभर के सभी सातों विकासखंडों से आए निजी और सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला कराटे अंडर-11, 14, 17, 19 के मुकाबलों में महिला खिलाड़ियों ने सोना जीतकर राज्यस्तरीय खेलों में अपनी जगह बनाई। इसी के साथ ऊंचीकूद, थ्रो-बॉल समेत 300, 400, 3,000, 5,000 मीटर दूरी की दौड़ भी करवाई गई।
महिलाओं के अंडर-14 कराटे में जीते स्वर्ण पदक
जिले के स्कूलों के आए कराटे खेल में 100 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से अंडर-14, 25 किलोग्राम भार वर्ग में तन्वीर कौर ने निशा को 5-2 से हराया। 30 किलोग्राम भार में तमन्ना ने कसक को 5-3 से और 35 किलोग्राम भार में शाइनप्रीत ने हिमांशी को 6-1 से हराया।
पुरुष वर्ग की दौड़ के मुकाबलों में दिखाया दम
5,000 मीटर दौड़ में नवीन प्रथम, करण द्वितीय, कुलदीप तृतीय रहे। 3,000 मीटर में रोहित वर्मा प्रथम, जसप्रीत सिंह दूसरे, आकाशदीप तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर की दौड़ में सक्षम जीते। अंडर-11 की ऊंचीकूद में सुखवीर सिंह, अंडर-14 में अभिनव, अंडर-17 में मानक कंबोज, अंडर-19 में सुरेंद्र प्रथम रहे। गोलाफेंक स्पर्धा के अंडर-11 आयु वर्ग में अरनव सिंह, अंडर-14 में हरगुण सिंह, अंडर-17 में गुरभेज सिंह, अंडर-19 में गुरप्रीत सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों समेत कई शिक्षक, खेल कोच और पीटीआई ने आयोजन की कमान संभाली है। डीईओ ज्ञान सिंह की देखरेख में खेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। इसके लिए एलसी केवल कंबेाज, जिला सचिव मदन मलिक, एईईओ हरबंस सिंह, आयोजक सचिव नवजीत सिंह, कन्वीनर रविंद्र सैनी, राजकुमार, पवन पूनिया डीपीई, अनिल कुमार, अमरजीत सिंह को विशेष जिम्मा दिया गया है।