फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   woman stoned to death

झगड़ा छुड़वाने गई वृद्धा की पत्थर मारने से मौत

Sun, 12 Apr 2020 09:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
woman stoned to death
थाना रानियां के अंतर्गत आने वाले गांव नथोर में दो युवकों के आपसी झगड़े में बीच बचाव करने गई 65 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से कोई भी वाहन चालक तैयार नहीं हुआ। बाद में परिजनों ने रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सक ने सीटी स्कैन करवाने के लिए सिरसा रेफर कर दिया। वहीं सिरसा के एक निजी अस्पताल में सीटी स्कैन करवाने के उपरांत महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक महिला के पुत्र विनोद कुमार ने थाना रानियां के अंतर्गत आने वाले करीवाला चौकी में दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। रानियां थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में विनोद कुमार निवासी नथौर ने बताया कि प्रदीप निवासी नथौर और सोनू उर्फ सुमित निवासी ऐलनाबाद जोकि उनके घर से थोड़ी दूर आपस में झगड़ा कर रहे थे इस दौरान 65 वर्षीय मैना देवी बीच रास्ते में दोनों को लड़ते देख बीच बचाव करने लगी।
विज्ञापन

इस पर दोनों ने तैश में आकर नैना देवी को धक्का देकर गिरा दिया तथा पास में ही पड़े पत्थर से मैनादेवी के मुंह और सिर पर कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार गली में शोर शराबा सुनकर विनोद और उसका भाई संतलाल भी मौके पर आ गए जिन्हें देखकर प्रदीप और सोनू मौका से फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने घायल मां को घर पर ले आए तथा लॉकडाउन के दौरान कोई भी वाहन अस्पताल ले जाने को तैयार नहीं हुआ जिसके दौरान उन्होंने घर पर ही महरम पट्टी करवाई। इस दौरान उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण मैना देवी को रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सक ने सीटी स्कैन करवाने के लिए सिरसा रेफर कर दिया। सिरसा के एक निजी अस्पताल में सीटी स्कैन करवाने के उपरांत मैना देवी की मौत हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने मौका पर पहुंचकर चिकित्सक के बयान दर्ज करवाए तथा प्रदीप व सोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed