फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   woman reach food supply office for token

डिस्ट्रेस राशन टोकन को लेकर फूड सप्लाई कार्यालय पहुंचे लोगों ने मांगा टोकन

Mon, 18 May 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
woman reach food supply office for token
डिस्ट्रेस टोकन की जानकारी लेने लघु सचिवालय पहुंची महिलाएं। - फोटो : Sirsa
डिस्ट्रेस राशन टोकन न मिलने के कारण वार्ड नंबर 24 की महिलाएं लघु सचिवालय में खाद्य आपूर्ति विभाग के पास पहुंची। महिलाओं का कहना है कि लॉकडाउन के कारण राशन संबंधित परेशानी आ रही है। वास्तव में जिन परिवारों को जरूरत है उन्हें डिस्ट्रेस राशन टोकन न जारी कर दूसरों को जारी किया जा रहा है। वहीं वार्ड नंबर 21 और 22 में डिस्ट्रेस राशन टोकन न मिलने के कारण वार्डवासी नगर पार्षद के पास पहुंचे और टोकन जारी न होने का कारण पूछा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने अभी तक शहर के 31 वार्ड में 2026 डिस्ट्रेस टोकन जारी किए हैं।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने डिस्ट्रेस टोकन जारी किए हैं। वार्ड अनुसार बीएलओ द्वारा डिस्ट्रेस राशन टोकन बांटे जा रहे हैं। इसी सिलसिले को लेकर सोमवार को वार्ड नंबर 24 थेहड़ मोहल्ला की महिलाएं खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय पहुंची। सविता, मोनी, सरोज और कुसुम ने बताया कि उन्हें राशन की जरूरत है, विभाग द्वारा जारी डिस्ट्रेस राशन टोकन मिल जाए तो राशन ले लेंगे। जिस पर खाद्य आपूर्ति विभाग कर्मचारियों ने कहा कि जिनके नाम टोकन जारी किए हैं उनका राशन आंगनवाड़ी केंद्र में भेज दिया गया है, आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर टोकन के बारे में पूछो।
विज्ञापन

वहीं वार्ड 21 और 22 में डिस्ट्रेस राशन टोकन बांटे जा चुके हैं। जिसके चलते वार्ड के अन्य जरूरतमंद परिवारों नगर पार्षदों के पास डिस्ट्रेस टोकन जारी न होने की समस्या लेकर पहुंचे। वार्डवासी जयप्रकाश, शिशपाल और ओमप्रकाश ने बताया कि राशन देने के लिए हरे कार्ड पर टोकन जारी किए गए हैं। जिन्हें टोकन मिले हैं उन परिवारों को गुजारा हो रहा है। लेकिन जो परिवार लॉकडाउन के कारण भूखे मर रहे हैं उन्हें टोकन जारी नहीं किया गया। नगर पार्षद रोहताश वर्मा ने कहा कि टोकन जारी करने को लेकर वह कुछ नहीं कर सकते। टोकन सर्वे के अनुसार जारी किए गए हैं। नगर पार्षद रोहताश ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने सर्वे के अनुसार सूची जारी नहीं की है। जिसके कारण वार्ड के जरूरतमंद परिवार बार-बार डिस्ट्रेस राशन टोकन की जानकारी लेने आ रहे हैं। वार्डवासियों में टोकन जारी न होने को लेकर गुस्सा है। वार्डवासियों का कहना है कि अगर सरकार सभी को राशन मुहैया नहीं करवा सकती तो सर्वे कर समय क्यों बर्बाद कर रही है। अगर राशन के लिए इस बार सर्वे होता है तो वह सर्वे में सहयोग नहीं करने वाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्ट्रेस टोकन पर इस सप्ताह मिल सकता है राशन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने शहर में 2026 डिस्ट्रेस टोकन जारी किए हैं। जिसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को पांच किलो गेहूं और प्रत्येक परिवार एक किलो गेहूं मिलेगा। राशन डिपो होल्डर बीपीएल और एपीएल कार्ड धारकों को भी राशन बांटने का काम कर रहे हैं। बीपीएल और एपीएल कार्ड धारकों को राशन बांटने के बाद ही इस सप्ताह डिस्ट्रेस राशन टोकन वालों को राशन बांटा जाएगा।

जिले भर में जारी होंगे 22 हजार 980 कूपन
बीएलओ द्वारा किए गए घर-घर सर्वे के बाद पात्र परिवारों की सूची तैयार की गई है। जिसके अनुसार 11934 परिवारों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत आवेदन करने वाले 9735 परिवारों और बीपीएल के लिए आवेदन करने वाले 1310 परिवारों का चयन किया गया है। इस प्रकार जिले में 22980 परिवारों को फ्री राशन देने के लिए चुना गया है। इन परिवारों को डीआरटी कूपन जारी किए जाएंगे। इन कूपनों को डिपो होल्डर को देकर परिवारजन दो माह का राशन प्राप्त कर सकेंगे। सिरसा शहर में 6825, कालांवाली में 2727, रानियां में 2849, जीवनगर में 1437, ऐलनाबाद में 2188, ओढ़ां में 679, चोपटा में 1186, डबवाली में 5089 डीआरटी कूपन जारी किए जाएंगे।
शहर में अभी पहली सूची जारी की हुई है। डीआरसी कूपन की सूची दोबारा भी जारी होगी। जो योग्य है, प्रशासन ने उन्हीं का नाम सूची में जारी किया है।
- गुरशरण सिंह, सचिव, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed