फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman dies, nephew accused

Sirsa News: महिला की मौत, भतीजे पर लगा आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, nephew accused
जगदीप सिंह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर के साथ। 
डबवाली (सिरसा)। शहर के वार्ड नंबर एक में दो माह पहले रहने के लिए आई विवाहिता हरप्रीत कौर (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पति जगदीप ने भतीजे हर्षप्रीत उर्फ भोलू पर ही चाची की हत्या का आरोप लगाया है। एक सीसीटीवी फुटेज में भोलू हरप्रीत को एक महिला की मौजूदगी में फंदे से उतारते दिख रहा है। पुलिस हत्या के साथ-साथ आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने हरप्रीत का फोन जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


हरप्रीत कौर पंजाब के जिला बठिंडा के तहसील रामपुरा फूल के गांव मेहराज की रहने वाली थी। उसकी शादी पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के घुमियारा गांव निवासी जगदीप सिंह के साथ 2016 में हुई थी। उन्हें एक आठ वर्षीय बेटा व सात वर्षीय बेटी है। हरप्रीत का अपने परिवार में रिश्ते में लगने वाले भतीजे भोलू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक साल पहले दोनों घर से एक साथ भाग गए थे। परिजन उन्हें राजस्थान के एक क्षेत्र से पकड़ कर लाए थे। इसके बाद परिवार की ओर से पंचायत कर मामले को सुलझाया गया था। महिला का पति जगदीप डबवाली के न्यू बस स्टैंड रोड पर एक टेलर की दुकान में काम करता है। वह पिछले दो माह से परिवार के साथ डबवाली में किराये के मकान में रहने लगा था।
विज्ञापन


भतीजे ने गला घोंटकर की हत्या



पुलिस को दिए बयान में जगदीप ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की हत्या भतीजे भोलू ने की है। भोलू चाची हरप्रीत को साथ लेकर जाना चाहता था, नहीं जाने पर उसने गला घोंटकर हत्या कर दी। जगदीप ने बताया कि वह रोज दुकान से साढ़े 9 बजे घर आता था। शनिवार को उसकी पत्नी का दोपहर में फोन आया था कि बच्चों को साइकिल दिलाकर लानी है और घर का सामान लेकर आना है। इसीलिए वह दुकान से सवा सात बजे घर आ गया। उसने आकर देखा कि उसकी घर के बाहर तीन-चार पड़ोस की औरतें बैठी हुई हैं और हरप्रीत बेसुध बेंच पर लेटी हुई है। वह उसे नागरिक अस्पताल लेकर आया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जगदीप ने बताया कि उसकी पत्नी के गले पर निशान थे। उसके आठ साल के बेटे ने बताया कि भोलू घर पर आया था और 15 मिनट तक घर में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन






महिला ने प्रेमी को वीडियो कॉल करने के बाद की आत्महत्या, पुलिस ने फोन और सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में लिया



डबवाली सिटी थाना प्रभारी शलेंद्र कुमार ने कहा कि हरप्रीत का फोन और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। महिला ने अपने प्रेमी को व्हाट्सएप कॉल की थी और वारदात से पहले कई बार बात की थी। पता चला है कि उसे वीडियो कॉल कर घर में चुन्नी से फंदा बना महिला ने पंखे से लटक आत्महत्या की है। उस समय दोनों बच्चे सोए हुए थे। पुलिस अब पिछली कॉल हिस्ट्री व रिकॉर्ड की जांच करेगी। फिलहाल भोलू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed