फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman dies after consuming poisonous substance, police handed over body to family members after post-mortem

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poisonous substance, police handed over body to family members after post-mortem
सिरसा। ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव खारी सुरेरां में एक विवाहिता की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुरालजन उसकी बेटी को दहेज कम लाने के लिए तंग करते थे। इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ पी लिया अथवा उसे पिला दिया गया। मृतका के पिता गांव भूर्टवाला निवासी राजेश कुमार के बयान पर ऐलनाबाद थाना पुलिस ने उसके पति प्रदीप, ससुर बनवारी, जेठ पवन व ननद मंजू निवासी खारी सुरेरां के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार ने बताया कि उसकी लड़की ज्योति ने करीब 5-6 साल पहले गांव खारी सुरेरां निवासी प्रदीप कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। उस शादी से प्रदीप के घरवाले खुश नहीं थे। वे बार बार कहते थे कि तूं हमारे लड़के के काबिल नहीं है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed