फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   woman dead and 46 people found corona infected

कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, जिले में 46 नए संक्रमित मरीज मिले

Fri, 23 Oct 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
woman dead and 46 people found corona infected
जिले में कोरोना से शहर की रहने वाली 77 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जबकि शुक्रवार शाम आई रिपोर्ट में 49 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिले में संक्रमण से अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 4846 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित पाई गई शहर के ए ब्लॉक की रहने वाली 77 वर्षीय महिला की शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है। वहीं शुक्रवार शाम आई रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए मरीजों में एक गोशाला मोहल्ला, दो लोहिया बस्ती, दो पटेल बस्ती, एक सुभाष कॉलोनी, चार राम कॉलोनी, एक निजी अस्पताल सिरसा, एक द्वारकापुरी, एक गोल डिग्गी, एक अग्रसेन कॉलोनी, एक बेगू रोड, एक तेलियां वाली गली, दो हुडा, एक नंदन वाटिका, एक सरकारी स्कूल के पास, एक गोविंद नगर और एक ए ब्लॉक सिरसा समेत शहर से 22 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं 11 डबवाली से, 5 ऐलनाबाद से, दो कालांवाली से, एक नाथूसरी चोपटा, 6 माधोसिंघाना और दो रानियां से संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोट
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 49 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं एक 77 वर्षीय महिला की मौत भी हो गई है।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed