फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman accuses finance company of missing chain

Sirsa News: महिला ने फाइनेंस कंपनी पर लगाया चेन गायब करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses finance company of missing chain
डबवाली। गांव पन्नीवाला मोरिका की एक महिला की सोने की चेन गायब होने का मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। पीड़िता ने मुथूट फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गोल्ड लोन की किस्त भरने के बाद आभूषण छुड़ाते समय चेन गायब करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता कर्मजीत कौर पत्नी जगजीवन सिंह ने बताया कि उसके पति ने दिसंबर 2023 में मुथूट फाइनेंस से गोल्ड लोन लिया था।
विज्ञापन


10 नवंबर को वह अपने ससुर के साथ दो चूड़ियां और एक चेन छुड़ाने बैंक गई थीं। कर्मजीत के अनुसार उसने बैंक से राशि भी निकालनी थी। इसलिए जल्दबाजी में कर्मचारियों की ओर से दिया गया बंद पैकेट बिना जांचे पर्स में रख लिया। घर आकर जब पैकेट खोला गया तो उसमें सोने की चेन गायब मिली।
विज्ञापन


जांच अधिकारी प्रीति का कहना है कि मैनेजर मोनिका ने रिसीविंग स्लिप और कैमरे खराब होने की अक्तूबर माह से हेड ऑफिस को भेजी गई मेल का रिकॉर्ड प्रस्तुत किया है। उनके पास रिकॉर्ड मौजूद है, लेकिन सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग नहीं हैं। वहीं, मैनेजर मोनिका का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सारे सबूत सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed