{"_id":"65f732d838f1bbe3450553a6","slug":"with-the-code-of-conduct-now-the-closed-roads-started-opening-the-road-from-sirsa-to-punjab-is-open-sirsa-news-c-128-1-svns1027-116936-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आचार संहिता के साथ ही अब बंद रास्ते खुलने लगे, सिरसा से पंजाब जाने का खुला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आचार संहिता के साथ ही अब बंद रास्ते खुलने लगे, सिरसा से पंजाब जाने का खुला रास्ता
Sun, 17 Mar 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
डबवाली-सिरसा नाका।
सिरसा। आचार संहिता लगने के बाद अब रास्तों पर किसानों को रोकने के लिए लगे नाको को प्रशासन ने हटाना शुरू कर दिया है। जहां सिरसा से बरनाला रोड पर लगे नाके को पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया गया। वहीं सिरसा डबवाली हाईवे वन वे किया हुआ है। जिससे वाहनों का आवागमन सुगम हो गया है। जहां एक सप्ताह पहले तक इस नाके पर बड़े स्तर पर पुलिस फोर्स देखने को मिल रही थी। अब उसे हटा दिया गया है। पैरामिलिट्री व पुलिस के कुछ चुनिंदा जवान ही ड्यूटी दे रहे हैं।
इसके बावजूद सबसे ज्यादा परेशानी डबवाली के लोगों के लिए बनी हुई है। डबवाली को अभी तक पंजाब के साथ जोड़ा नहीं जा सकता है। डबवाली से मलोठ रोड और बठिंडा रोड बंद है। बता दें कि अभी तक दोनों नाको पर बड़े स्तर पर किसान बैठे हैं। हालांकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए डबवाली मलोठ रोड का आरयूबी को वन वे कर दिया गया, जहां से केवल दुपहिया वाहन ही गुजर सकते हैं।
रविवार को एक माह बाद खोला रास्ता
किसानों के दिल्ली कूच करने से पहले बंद किया गया पंजाब का रास्ता रविवार को एक माह से अधिक समय बाद खुल गया है। रास्ता खुलने पर वाहन चालकों व आम लोगों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को किसानों ने दिल्ली कूच का आह्वान किया था। पंजाब के किसान सिरसा होकर दिल्ली न जा पाएं, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सिरसा में बरनाला रोड स्थित गांव मुसाहिबवाला के पास अवरोधक लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। रास्ता 11 फरवरी को बंद कर दिया था। उस वक्त प्रशासन ने रास्ते में सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक लगा दिए थे। लोहे के अवरोधक लगाकर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया था। रास्ता बंद होने पर सिरसा से सरदूलगढ़, बरनाला, मानसा का संपर्क कट गया था। छोटे वाहन गांवों के रास्तों से होकर गुजर रहे थे जिस कारण 20-25 किमी का अधिक सफर तय करना पड़ रहा था। ऐसे में समय व धन की बर्बादी हो रही थी। जब किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान एक बार स्थगित कर दिया था, तब पुलिस ने डबवाली रोड पर घग्गर पुल पर लगाया गया नाका खोल दिया था, मगर बरनाला रोड पर लगाया गया नाका नहीं खोला था।
विज्ञापन
आज से बसों का हो सकता हैं संचालन
किसानों के दिल्ली कूच करने से पहले बंद किया गया पंजाब का रास्ता खुल गया है। रास्ता खुलने पर वाहन चालकों व आम लोगों ने राहत की सांस ली है। सिरसा में पंजाब रोडवेज की प्रतिदिन 45 बसें आती जाती है। लेकिन नाका बंद होने के कारण ये 45 बसें पिछले 1 माह से बंद पड़ी थी। इस दौरान पंजाब रोडवेज की 5 बसे लुधियाना के लिए, 1 शिमला के लिए, चंडीगढ़ की 6 व बाकी बसें मानसा, पटियाला, सरदूलगढ़ व अन्य के लिए चलती है। सिरसा से पंजाब व हरियाणा बॉर्डर 19 किलोमीटर दूर है। जहां पर जाने के लिए यात्री के ऑटो का सहारा ले रहे थे। अब सोमवार से दोबारा से बसों का संचालन शुरू होगा।
रविवार को पंजाब की ओर जाने वाले रास्ताें को प्रशासन ने खोल दिया है। जिसके बाद पंजाब की ओर से जाने वाली 45 बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
-आत्मा राम, इंस्पेक्टर रोडवेज सिरसा।