फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Will protest on 26th if water is not released

Sirsa News: फ्लड़ी नहर में ओटू हेड से पानी नहीं छोड़ा तो 26 को करेंगे प्रदर्शन

Fri, 23 Feb 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 23 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Will protest on 26th if water is not released
ऐलनाबाद के गांव कर्मशाना में धरना पर बैठे किसान। 
ऐलनाबाद। ओटू हेड से निकलने वाली ढाणी शेरा पैरलल फ्लड़ी नहर में जिला प्रशासन ने 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कुच के आह्वान को देखते हुए मुख्य गेट से पानी बंद कर दिया। नहर में पानी फिर से शुरू नहीं होने पर किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 25 फरवरी तक पानी नहीं छोड़ा गया तो वे 26 से प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि नहर में पानी छोड़ने को लेकर कर्मशाना धरने की कमेटी ने 21 फरवरी को उपायुक्त पार्थ गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अभी तक उस पर कोई सुनाई नहीं हुई है। जिससे किसानों में आक्रोश है। किसानों ने कहा कि एक और तो सरकार ने प्रदेश की सभी सीमाओं को भारी भरकम बैरिकेड, लोहे की कील से किसानों को रोका जा रहा है। इससे आमजन परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 25 फरवरी रविवार तक ढाणी शेरावाली फ्लडी नहर में पानी नहीं छोड़ा जाता है तो टेल पर लगने वाले 7 से 8 गांव के किसान ओटू हेड पर चक्का जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे। किसानों ने जिला उपायुक्त से मांग करते हुए कहा कि ढाणी शेरावाली फ्लडी नहर में पानी छोड़े ताकि पकने के अंतिम दौर में गेहूं की फसल बर्बाद न हो। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर युवा किसान कुलदीप मुंदलिया, चेतराम झोरड़, भीकमचद सैनी, मोहनलाल सिद्धू राजेंद्र मुंदलिया, रणवीर सहू, सुरजीत झोरड़, मदनलाल कस्वा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed