फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Will play with new vigor, our next target is gold in Asian Games: Savita

नई स्फूर्ति के साथ खेलेंगे, हमारा अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में गोल्ड : सविता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Will play with new vigor, our next target is gold in Asian Games: Savita
भाई भविष्य और भाभी पूनम को राखी बांधती अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया। - फोटो : Sirsa
सिरसा। हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया ने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है। ये जीवन का हिस्सा है। इसलिए पिछली बातों को भूलकर हम आगे की सोचते हैं। अब हमारा लक्ष्य अगला ओलंपिक है। ओलंपिक में सीधी एंट्री एशियन गेम्स से मिलती है। इसलिए अब हमारा फोकस अगले वर्ष मई-जून में होने वाले एशियन गेम्स में गोल्ड हासिल करना है। इसके अलावा अगले वर्ष ही वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ और एशिया कप का भी आयोजन होगा। इसलिए अगले महीने से ही 12 तारीख के बाद एक बार फिर जी जान से बंगलूरू में अभ्यास में जुट जाएंगे। वह कहती हैं कि फिटनेस बनाकर रखेंगे और पेनल्टी कॉर्नर पर पहले से ज्यादा गंभीरता से ध्यान देकर अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

भाई भविष्य और भाभी पूनम को बांधी राखी
टोक्यो ओलंपिक में भाग लेकर लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सविता पूनिया ने रविवार को रक्षा बंधन का त्योहार पैतृक गांव जोधकां स्थित अपने घर पर मनाया। उन्होंने भाई भविष्य और भाभी पूनम को राखी बांधी। सविता ने करीब 6 सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद नये सिरे से अभ्यास में जुटने के लिए योजना बना ली है। अगला लक्ष्य वर्ष 2022 में होने वाले एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ और एशिया कप पर उनका फोकस रहेगा। इससे पहले वह चर्चित कॉमेडी शो कपिल शर्मा में भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

कपिल शर्मा के शो सहित भोपाल और मुंबई में भी होगा सविता का सम्मान
ओलंपिक में उम्दा प्रदर्शन करने के बाद गोलकीपर सविता पूनिया शनिवार को अपने पैतृक गांव जोधकां पहुंचीं। गांव में रविवार को भी उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। वह घर पर रक्षा बंधन त्योहार मनाकर दोपहर बाद फतेहाबाद में प्रस्तावित सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। इसके बाद वह देशभर में कई जगहों पर प्रस्तावित सम्मान समारोह में भाग लेंगी। 24 अगस्त को मुंबई में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के लिए शूटिंग में शामिल होंगी। इसके बाद 26 अगस्त को टाटा मोटर्स की ओर से भी सम्मान समारोह होगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार भी सविता को भोपाल में सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed