{"_id":"623f56cbd166eb169755b0e7","slug":"widow-accused-a-person-of-fraudulently-selling-a-plot-twice-and-grabbing-money-sirsa-news-hsr627585170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा ने लगाया एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी से एक प्लॉट को दो बार बेचकर रुपये हड़पने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा ने लगाया एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी से एक प्लॉट को दो बार बेचकर रुपये हड़पने के आरोप
विज्ञापन
उक्त प्लाट से संबंधित कागजात दिखाती पीड़ित महिला गुड्डी देवी।
- फोटो : Sirsa
कालांवाली। शहर निवासी एक विधवा महिला ने एक व्यक्ति पर प्लॉट को दो बार बेचकर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाते हुए सरकार व जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित विधवा का आरोप है कि प्लाट बेचने वाले व्यक्ति की तरफ से उसे बार-बार जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। लेकिन बावजूद इसके एसपी सिरसा सहित पुलिस प्रशासन को कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जबकि दूसरे पक्ष के पप्पी प्रजापति ने सभी आरोपों को झूठे व निराधार बताया है।
पीड़ित महिला गुड्डी देवी ने बताया कि वह विधवा है और दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार को पालन पोषण करती है। गुड्डी ने बताया कि पप्पी प्रजापति को एक लाख अस्सी हजार रुपये देकर उसके परिवार की महिला के नाम पर रजिस्ट्री वाला एक प्लॉट खरीदा था। उसके पास तख्तमल रोड के नजदीक खरीदे गए 20 बाई 60 का प्लॉट मालिक की तरफ से दिया गया एफिडेविट भी है। लेकिन अब उक्त प्लॉट मालिक ने रुपये लेने के एक साल बाद उसी प्लॉट को पप्पी राम निवासी वार्ड 5 मंडी कालांवाली को 2 लाख 25 हजार रुपये में बेच दिया। मुझे उस बात का पता तब चला जब पप्पी राम उस प्लॉट को अपना प्लॉट समझकर आगे किसी व्यक्ति को बेचने के लिए दिखाने आया। महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
वहीं दूसरे पक्ष के पप्पी प्रजापति ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि उसने उक्त महिला को प्लॉट यह कहकर बेचा था कि वह प्लॉट मेरे नाम नहीं है लेकिन मालिकाना हक उसका है और वह वे उक्त प्लॉट की जल्दी रजिस्ट्री करवा ले। वह उस महिला की बकाया राशि भी वापस देने को तैयार है। लेकिन महिला किसी ओर व्यक्ति की बातों में आ रही है और बात मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
उक्त मामले में दोनों पक्षोें को चौकी में बुलाया था। उक्त महिला को प्लॉट मालिक रुपये वापस करने को भी तैयार है। उक्त मामले को लेकर जो कार्रवाई बनती है उसे वे चौकी में कर्मचारियों की कमी होने के बावजूद शुरू से ही पूरी कर रहे हैं।
-सुमित कुमार, जांच अधिकारी