{"_id":"6ac3d7a1d30fafcfad04d046","slug":"while-harvesting-paddy-the-combine-hit-high-voltage-wires-driver-got-burned-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166242-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धान कटाई करते समय हाईवोल्टेज तारों से टकराई कंबाइन, चालक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धान कटाई करते समय हाईवोल्टेज तारों से टकराई कंबाइन, चालक झुलसा
Mon, 05 Oct 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव ममेरा कलां के खेतों में मंगलवार को धान की कटाई के दौरान कंबाइन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत तारों के संपर्क में आ गई। करंट की चपेट में आने से कंबाइन चालक गंभीर रूप से झुलस गया।
घायल चालक की पहचान गांव भुर्टवाला निवासी करीब 40 वर्षीय बुधराम के रूप में हुई है। उसे तत्काल ऐलनाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधराम गांव ममेरा कलां निवासी अंकित आहूजा के खेत में कंबाइन से धान की कटाई कर रहा था। इसी दौरान कंबाइन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत तारों के संपर्क में आ गई। तारों के संपर्क में आते ही कंबाइन में करंट प्रवाहित हो गया और चालक बुधराम इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर बुधराम को कंबाइन से नीचे उतारा। सूचना पर एंबुलेंस बुलाई गई और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।