फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Which Aladdin's lamp does Rahul have, which will end poverty in one stroke: CM Saini

राहुल के पास कौन सा अलादीन का चिराग, जो झटके में गरीबी खत्म कर देंगे : सीएम सैनी

Sun, 05 May 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 05 May 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Which Aladdin's lamp does Rahul have, which will end poverty in one stroke: CM Saini
अशोक तंवर का नामांकन दाखिल करवाते सीएम नायब सैनी, रणजीत सिंह, विधायक गोपाल कांडा व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शनिवार को सिरसा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन भरवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ हिसार लोकसभा सीट से प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिन्दर सिंह सिरसा, हलोपा विधायक गोपाल कांडा, फतेहाबाद का विधायक दुडाराम, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा भी पहुंचे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि राहुल गांधी झूठ का सहारा ले रहे हैं। पिछले चुनाव में राहुल गांधी ने राजस्थान में मंच पर खड़े होकर बोला था कि हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। हमें वोट दें, ये झूठ साबित हुआ और इसका परिणाम किसानों ने भुगता। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के झूठ के बाद राजस्थान में चार हजार किसानों ने आत्महत्या की। वहीं साढ़े 16 हजार किसानों की भूमि कुर्क हुई। अब फिर राहुल गांधी झूठ बोल रहा है कि मैं एक झटके में गरीबी को समाप्त कर दूंगा।
विज्ञापन

राजीव गांधी का दिया उदाहरण
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी को अपने पूर्वजों की ओर देखना चाहिए। उन के पिता राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से मैं एक रुपया भेजता हूं तो नीचे 15 पैसे ही पहुंचते हैं। ऐसे में राहुल के पास कौन सा अलादीन का चिराग है, जो एक झटके में गरीबी हटा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत का सच बताएंगे : सीएम सैनी

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जांच कराने के बयान पर सीएम सैनी ने कहा कि आपको सच बताएंगे। कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। कांग्रेस के समय नौकरियों की लिस्टें बनती थी और भ्रष्टाचार होता था। आज गरीब का बेटा भी हरियाणा सरकार में एचसीएस अधिकारी लग रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में हम देखते थे कि वो केवल घोषणाएं करते थे। 1970 के दशक में इंदिरा गांधी ने नारा दिया था कि गरीबी हटाओ परंतु लंबे समय तक लोग इसका इंतजार करते रहे कि गरीब हटेगी, लेकिन गरीब नहीं हटी। उन्होंने कहा कि गरीबी के खिलाफ लड़ाई केवल नरेंद्र मोदी ने लड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed