फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   When you enter the story, your focus should be on remembering God: Palak Kishori

कथा में प्रवेश करें तो आपका ध्यान भगवान के सुमिरन में होना चाहिए : पलक किशोरी

Sun, 30 Mar 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 30 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
When you enter the story, your focus should be on remembering God: Palak Kishori
 डबवाली की नंदीशाला में कथावाचन करतीं कथावाचक पलक किशोरी।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डबवाली की नंदीशाला में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। कथा वाचक पलक किशोरी ने कथा का वाचन किया। इससे पहले उन्होंने नंदीशाला में नंदी को गुड़ खिलाया।

कथा वाचक पलक किशोरी ने कहा कि कथा में आने पर आपका परिचय भगवान का भक्त होना चाहिए। कथा में प्रवेश करें तो आपका ध्यान भगवान के सुमिरन में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान की इच्छा के बिना उनका कोई नाम नहीं ले पाता हैए याद नहीं कर पाता है। उनकी इच्छा से हुआ है कि आज आप यहां बैठकर उनका नाम सुन पाएंगे। हमें भगवान को समर्पण के भाव के साथ याद करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सभी लीलाओं का दर्पण है। यह कथा हमें भगवान के समीप लाती है। भगवान के करीब होते हैं तो अपने यर्थात को जान पाते हैं।



उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग श्रीमद्भगत गीता और श्रीमद्भागवत को एक समझते हैं, लेकिन दोनों अलग अलग हैं। वैदिक धर्म ने शास्त्रों को श्रुति और स्मृति में वर्गीकरण किया गया है। श्रुति परम ज्ञान होता है। इसके बाद आपको कुछ ज्ञान की जरूरत नहीं पड़ती है। अंतिम सत्य परम ज्ञान। श्रुति के आधार पर हम उचित व अनुचित का निर्धारण करते हैं। बाद के ग्रंथों को चार वेदों में बांटा गया है। श्रुति को कभी लिखा नहीं गया है, उसे सुना गया है। वह कब से चल रहा है, उसके बारे में हम नहीं जानते है। इसका न आदि है और न ही अंत।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि कि हमें उप निषदों के बारे में बताया कि प्राण ही उत्पति है। संस्कृति में प्रा का अर्थ होता है परम व ण का अर्थ है अणु। अणु का मतलब उत्पति है। ओम शब्द के बारे में उप निषदों में ऊं की व्याख्या पूर्ण रूप से दी गई है। सांख्य शास्त्र में पुरुष और प्रकृति है। दोनों के सहयोग से ही उत्पति है। इसके अलावा हमारे 18 पुराण है। इनमें सबसे विशाल श्रीमद्भागवत कथा है। श्रीमद्भागत कथा में भगवान के अवतारों की कथा। भगवान श्रीकृष्ण को समझना है तो श्रीमद्भागवत गीता और श्रीमद्भागवत को पढ़ना पड़ेगा।




उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भगवान के तीन स्वरूप है, सत्य, चित और आनंद है। इन तीनों को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति भी परिवर्तनशील है और मनुष्य भी परिवर्तनशील है। सब कुछ समय-समय पर बदलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed