{"_id":"6939bb142cff8e9f890b842e","slug":"when-the-repair-tender-was-closed-the-lights-were-off-darkness-prevailed-sirsa-news-c-128-1-svns1027-149189-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मरम्मत का टेंडर ऑफ तो लाइटें बंद, पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मरम्मत का टेंडर ऑफ तो लाइटें बंद, पसरा अंधेरा
विज्ञापन
सिरसा। राधा स्वामी सत्संग घर के आगे , परशुराम चौक। संवाद
सिरसा। शहर में इन दिनों स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेपटरी है। इनके मरम्मत का टेंडर खत्म होने के कारण सर्द रातों में शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट बंद हैं। कॉलोनियों के साथ साथ मुख्य मार्गों पर भी अंधेरे छाया हुआ है। मिनी बाईपास पर करीब 20 लाइट बंद पड़ी हैं और वाहनों को अंधेरे से गुजरना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही आलम शहर के अन्य मुख्य मार्गों का है।
वहीं एजेंसी का टेंडर फाइनल होने के बाद भी एक सप्ताह से वर्कऑर्डर नहीं हो रहा है। विभागीय बिलिंग पर शहर का मरम्मत कार्य देख रहे ठेकेदार ने अब काम बंद कर दिया है। ऐसे में आलम यह है कि शहर में स्ट्रीट लाइट के बुरे हालात हैं। देखने में यह आया है कि नगर परिषद शहर की मुख्य सड़कों और कॉलोनियों की लाइटें दुरुस्त करवाने के बजाय पार्कों की लाइटों को जलाने में लगा हुआ है।
हैरानी की बात है कि जिन टाटा एस गाड़ी को शहर से नगर परिषद के एरिया में आने वाली सफाई की शिकायतों के लिए प्रयोग में लाया जाना था। उन टाटा एस को सफाई की जगह पार्कों की लाइटों को दुरुस्त करने में लगाया गया है। यह हालात इसी कारण है कि नियमित रूप से बिजली इंचार्ज जिस जेई को बनाया गया है, वह बिजली के कार्यों के लिए गंभीर नहीं है। पूरे शहर को संभालने की जिम्मेदारी एचकेआरएन के सुपरवाइजर को सौंप दी गई।
विज्ञापन
-- --
इन जगहों पर बंद पड़ी हैं लाइट
परशुराम चौक से सुरखाब चौक
चांदनी चौक बाजार
मिनी बाईपास
सूरतगढि़या बाजार
शिव चौक
जनता भवन रोड
दिल्ली पुल से फ्लाईओवर के बीच
-- -
ई-समाधान एप के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
ई समाधान एप पर शिकायत करने के बाद भी बिजली की लाइटों की समस्या दुरुस्त नहीं हो रही है। एक सप्ताह से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं नगर परिषद की ओर से जारी किया गया स्ट्रीट लाइट शिकायत नंबर भी पिछले एक सप्ताह से बंद है। इस कारण आमजन स्ट्रीट लाइट की शिकायतें भी नहीं कर पा रहा है। ऐसे में आमजन के लिए समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। सिफारिश आने पर युद्ध स्तर पर कर्मचारी लगे नजर आते हैं।
-- -
टेंडर ओपन कर दिया गया है। तीन एजेंसियां आई हैं। सोमवार तक वर्कऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल सुपरवाइजर अपनी टीम के साथ स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करवा रहे हैं। सड़कों की लाइट दुरुस्त करवाने को निर्देश दिए गए हैं। - नरेश कुमार, जेई, नगर परिषद।
-- -- -- -- --
टाटा एस गाड़ी तेल व सामान लाने ले जाने के लिए दी गई हैं। बिजली शाखा के पास साधन नहीं था। इस तरह से प्रयोग टाटा एस का नहीं किया जा सकता है, जबकि विशेष रूप से क्रेन उपलब्ध करवाई गई है।
- जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद