फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   When the illegal construction started demolishing, the saw operator lay down in front of JCB, the team returned after seeing the protest

अवैध निर्माण ढहाने लगे तो जेसीबी के आगे लेट गए आरा संचालक, विरोध देख लौटी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
When the illegal construction started demolishing, the saw operator lay down in front of JCB, the team returned after seeing the protest
जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे ढहाते हुए कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर योजनाकार विभाग से बिना मंजूरी लिए उद्योग चलाने वालों पर वीरवार को कार्रवाई की गई। डीटीपी की टीम ने पुलिस बल के साथ निर्माण ढहा दिए। इस दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। एक आरा संचालक जेसीबी के आगे लेट गया और बेहोश भी हो गया। उसे साथियों ने उठाकर एक तरफ किया। विरोध बढ़ता देख डीटीपी की टीम वापस लौट गई और एक सप्ताह के भीतर सीएलयू के लिए आवेदन करने की बात कही।
विज्ञापन

डीटीपी राजकीर्ति के नेतृत्व में टीम वीरवार को रंगड़ी रोड पर पहुंची। यहां जेसीबी की मदद से रंगड़ी रोड व बेगू रोड पर अवैध निर्माण ढहाए गए। जहां लकड़ी के आरे बने हुए है, इन आरोें को कुछ समय पूर्व नोटिस जारी किए गए थे और सीएलयू लेने के लिए कहा गया था। लेकिन इन नोटिसों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते टीम ने अभियान शुरू करते हुए रंगड़ी रोड व बेगू रोड पर बने करीब एक दर्जन अवैध निर्माणों को ढहाने की प्रक्रिया शुरू की। फैक्ट्रियों पर पीला पंजा चलाते हुए दीवारें गिरा दी गई और शेड भी तोड़ दिए गए। इस दौरान आरा संचालकों ने विरोध शुरू कर दिया। भारी पुलिस बल होने के बावजूद विरोध नहीं रुका। एक आरा संचालक जेसीबी के आगे भी लेट गया और विरोध करते समय बेहोश भी हो गया। उसके साथियों ने संभाला। इसके बाद विरोध बढ़ता देखकर डीटीपी की टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

आरा संचालकों ने लगाए आरोप, बिना नोटिस कर दी कार्रवाई
आरा एसोसिएशन के प्रधान बृजमोहन बंसल ने कहा कि विभाग ने एक साल पहले नोटिस दिए थे। इसके बाद सीएलयू के लिए आवेदन भी किए जा चुके है। आज बिना किसी पूर्व नोटिस ने विभागीय टीम ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर बताया गया कि उनके आवेदन रद्द हो चुके है। अब ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में सभी मूलभूत सुविधाएं प्रशासन ने उपलब्ध करवाई है। अगर यह एरिया अवैध था तो यहां बिजली और पानी के कनेक्शन नहीं दिए जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, उन्हें नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अपने आप नहीं हटाए। इसलिए अब कार्रवाई की गई है। ये अभियान जारी रहेगा।
-राजकीर्ति, डीटीपी, सिरसा।

जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे ढहाते हुए कर्मचारी।

जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे ढहाते हुए कर्मचारी। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed