फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   When the flaws were seen in the surprise inspection, the PMO flared up, the staff was reprimanded

औचक निरीक्षण में दिखी खामियां तो भड़के पीएमओ, स्टाफ को लगाई फटकारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
When the flaws were seen in the surprise inspection, the PMO flared up, the staff was reprimanded
गायनी वार्ड के स्टाफ रूम की इमरजेंसी ट्राली में दवाईयों की जांच करते पीएमओ डॉ. वीरेश भूषण। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए नवनियुक्त पीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां एक ओर गायनी वार्ड में मिली अव्यवस्थाओं पर नर्सिंग स्टाफ को जमकर फटकारा वहीं दूसरी ओर सफाई व्यवस्था को भी सुधारने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं आईसीयू में गर्मी और धूप से बचाने के लिए काले शीशे या पर्दे लगाने की भी हिदायत दी। अब ट्रेनिंग यानी इंटर्न पर चल रहे डॉक्टरों की भी नियमित रूप से ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीएमओ डॉ. वीरेश भूूषण अस्पताल के निरीक्षण पर निकले। गायनी वार्ड में पहुंचे तो देेखा कि यहां न तो सफाई व्यवस्था पर्याप्त थी और इमरजेंसी ट्रॉली पर धूल-मिट्टी, चाय चीनी बिखरी पड़ी थी। इतना ही नहीं टूटे इंजेक्शन भी नजर आए। इस पर पीएमओ भड़क गए। उन्होंने स्टाफ को जमकर फटकारा और सफाई के निर्देश दिए। कहीं प्रयोग हो चुके इंजेक्शन खुले में पड़े नजर आए तो कहीं टूटे पड़ी सिरिंज। ऐसे में तुरंत व्यवस्था में सुधार के लिए हिदायत दी। वार्ड की इमरजेंसी ट्रे और इलाज के दौरान उपयोग में लाई जाने वाली छोटी ट्रॉली भी गायब मिली। पीएमओ ने व्यवस्था में सुधार करने के आदेश दिए और चेतावनी देते हुए कहा कि वह शनिवार को भी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

वार्ड में दिखी सफाई के काम में लापरवाही, पीएमओ बोले : कब हुई थी सफाई
पीएमओ ने मेडिकल वार्ड, लैब, ओपीडी सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। गायनी वार्ड की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी तो कहा कि यहां बदलाव की जरूरत है। गायनी वार्ड में साफ सफाई न होने पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाया और जवाब तलब किया। जिसके बाद सफाई कर्मचारी से सफाई के बार में जानकारी मांगी तो महिला कर्मचारी ने तीन से चार बार सफाई करने की जानकारी दी। लेकिन फर्श पर लगे धब्बों को देखकर उन्होंने कर्मचारी को फटकार लगाई। गायनी वार्ड के ही स्टाफ रूम की स्थिति भी जांची। इतना ही नहीं लैब में भी खासी भीड़ नजर आई। इसलिए पीएमओ ने कहा कि दो टेबल लगाई जाए ताकि मरीजों की परेशानियों को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ट्रेनी डॉक्टर भी देंगे नियमित ड्यूटी
अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने स्टाफ की कमी होने की जानकारी भी पीएमओ को दी। जिसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग पर चल रहे डॉक्टर स्टाफ सभी वार्डों में दिए जाने के निर्देश भी जारी किए हैं। ट्रेनिंग स्टाफ की अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी भी लगाई जाएगी। जिसके चलते पढ़ाई करने वाली छात्राओं को ट्रेनिंग के साथ साथ मरीजों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
सभी कूलरों को चालू करने के दिए हैं निर्देश
गर्मी बढ़ने के साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों को उमस से परेशान होना पड़ रहा है। जिसके बाद पीएमओ ने सभी वार्डों में लगे कूलरों को एक दिन में चालू स्थिति में करने के निर्देश दिए है। ताकि मरीजों को इस परेशानी का गर्मी में ठंडा पानी मिल सके। वहीं उन्होंने समय समय पर सभी वार्डों में साफ सफाई करने और व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

हर रोज वार्डों का निरीक्षण करेंगे एसएमओ, लगाई ड्यूटी
नागरिक अस्पताल में 6 एसएमओ हैं। पीएमओ डॉ. वीरेश भूषण ने सभी एसएमओ को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक दिन एक एमएमओ नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे और सफाई व्यवस्था की रिपोर्ट तैयार करेंगे।

नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों से बातचीत करते पीएमओ डॉ. वीरेश भूषण?

नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों से बातचीत करते पीएमओ डॉ. वीरेश भूषण?- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed