{"_id":"685843146c75a57c630cfc4c","slug":"when-the-family-refused-the-ashram-performed-the-last-rites-sirsa-news-c-128-1-svns1027-139832-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: परिजनों ने किया इन्कार तो आश्रम ने किया दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: परिजनों ने किया इन्कार तो आश्रम ने किया दाह संस्कार
विज्ञापन
संस्था के लोग संस्कार करने पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानियां। शहर के वार्ड 9 निवासी बलविंदर सिंह का रविवार दोपहर को देहांत हो गया। इसके बाद परिजनों ने शव को लेने और उसका संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस कार्रवाई पूरी करने के पश्चात पवित्र मानव सेवा आश्रम की ओर से उसका संस्कार किया गया।
आश्रम संचालक बबलू प्रजापत ने बताया कि मृतक बलविंदर कुछ दिनों से सामान्य अस्पताल सिरसा में दाखिल था। जहां से हालत में कुछ सुधार होने के बाद 19 जून अस्पताल की ओर से उसे पवित्र मानव सेवा आश्रम रानियां भेज दिया गया। आश्रम में पहुंचने के बाद बबलू प्रजापत ने उसके परिजनों का पता लगाकर उसके बेटे प्रवीन सिंह व गुरदीप सिंह को अपने पिता को घर ले जाने के लिए बात की, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया।
आश्रम संचालक व वार्डवासियों ने अंतिम संस्कार किया। मृतक बलविंदर सिंह की पूर्व पत्नी कमलजीत कौर ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसका बलविंदर सिंह से तलाक हो गया था और मृतक के तीन बेटे थे। इसमें बड़ा बेटे बिट्टू सिंह का 4 साल पहले देहांत हो चुका है और दो प्रदीप सिंह वह गुरदीप अभी रानियां रह रहे हैं, जो मजदूरी का कार्य करते हैं। मृतक बलविंदर सिंह पंजाब के अबोहर तहसील के एक गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
मृतक बलविंदर सिंह ड्राइविंग का कार्य करता था और मौजूदा समय में वह परिवार की देखभाल के बिना लावारिस आदित्य में घूम रहा था। रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक बलविंदर सिंह पंजाब का रहने वाला है और उसका परिवार अभी पंजाब में रह रहा है। जो पिछले काफी समय से यहां लावारिस अवस्था में घूम रहा था।