फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   When I was born, elders wanted to kill me, today I am a judge: Anuradha

जन्म होने पर बड़े-बुजुर्ग चाहते थे मारना चाहते थे, आज जज हूं : अनुराधा

Sun, 10 Mar 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 10 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
When I was born, elders wanted to kill me, today I am a judge: Anuradha
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी में जिलास्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से विद्यार्थियों सहित, शिक्षकों व अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में 450 से ज्यादा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समारोह में सीजेएम अनुराधा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

जिलास्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सम्मान एवं जागरुकता समारोह का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम ने शिरकत की। जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग हमेशा ही लड़कियों की अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर रहा है। समय-समय पर लड़कियों की शिक्षा वह उनको अन्य क्षेत्रों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। उन्होंने सभी लड़कियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार, एनएमएमएस नोडल हरीश चावला, शशि सचदेवा, उप प्राचार्य सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परिवार के बुजुर्ग चाहते थे मारना, मेहनत से आज बनी सीजेएम
समारोह में पहुंची सीजेएम अनुराधा ने बच्चों को कहानी सुनाते हुए बताया कि एक मध्यवर्गीय परिवार में एक लड़की का जन्म होता है। परिवार वाले लड़की नहीं चाहते थे, इसलिए उस लड़की को मारने का बहुत प्रयास किया। लड़की की दादी व बड़े बुजुर्ग नहीं चाहते थे कि वो बच्ची जिंदा रहे। ऐसे में लड़की की मां ने उसे बड़ी मुश्किल से पाला पोसा और बड़ा किया। एक समय ऐसा आया कि लड़की बीमार हो गई और मां को भी स्तन कैंसर हो गया। लेकिन मां ने हार नहीं मानी और उसे पढ़ाया। जब बच्ची बड़ी हुई तो उसने काम के साथ-साथ सेल्फ स्टडी भी की। आज वही लड़की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कम सेक्रेटरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण है। वो लड़की कोई और नहीं मैं ही हूं, जो आज आपके सामने सीजेएम बनकर खड़ी हूं। इसलिए जीवन में कितनी भी बुरी परिस्थिति क्यों न आए। हार नहीं माननी चाहिए। परेशानियों का सामना करो और आगे बढ़ते रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

450 से अधिक लोगों को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि सीजेएम अनुराधा व डीईओ ज्ञान सिंह ने जिलास्तरीय कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 450 से अधिक लोगों जिन्होंने शैक्षणिक, एनएसएस, स्काउट, बुनियाद और अन्य किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त की हो उन्हें सम्मानित किया गया। सत्र 2023-24 में एनएमएमएस में 70 लड़कियों के चयन के लिए हरीश चावला को सम्मानित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसीतां के भौतिक विज्ञान की प्रवक्ता प्रिया शर्मा को साइंस ओलिंपियाड क्वालीफाई करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार को सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का मिशन बुनियाद की परीक्षा के लिए हरियाणा राज्य में सबसे अधिक आवेदन करवाने और प्रदेश में सबसे अधिक सिरसा जिला के विद्यार्थियों का बुनियाद लेवल- 1 की परीक्षा को उत्तीर्ण करने की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।


जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर से एक हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उनमें से 450 से ज्यादा को सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीजेएम अनुराधा शामिल हुई।

-मदन मलिक, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल अनाज मंडी।

शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी में जिलास्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के राजकीय स्कूलों ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह ने की।
-डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article