फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   when caught smoking on the bus stand i said do not show proof

बस स्टैंड पर धूम्रपान करते पकड़ा तो बोला- सुबूत दिखाओ मैं नहीं करता

Sat, 12 Oct 2019 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
when caught smoking on the bus stand  i said do not show proof
शनिवार को स्वास्थ्य सुपरवाइजर डॉ. देवेंद्र मोंगा ने बस स्टैंड परिसर में धूूम्रपान कर रहे लोगों के चालान काटने शुरू कर दिए। बस स्टैंड परिसर में धूम्रपान करते हुए सात लोगों को पकड़ा जिनका चालान किया गया। बस स्टैंड पर बसों की ओट में एक व्यक्ति पहले बीड़ी निकालकर पीने लगा तो टीम को देखकर आगे खिसक गया। इसके बाद वह दूसरी बस की ओट में आकर बीड़ी पीने लग गया। स्वास्थ्य सुपरवाइजर ने जब उस व्यक्ति को धूम्रपान करते हुए पकड़ा तो उसने धूम्रपान करने से इंकार किया। उक्त व्यक्ति सुपरवाइजर से पूछने लगा कि उनके पास क्या सुबूत है कि वह धूम्रपान कर रहा था। व्यक्ति ने धूम्रपान करने से इंकार कर दिया। इस पर सुपरवाइजर मोंगा उसे बस स्टैंड में बनी चौकी ले गए। जहां पर पुलिस अधिकारियों के सामने उक्त व्यक्ति ने स्वीकार किया कि वह धूम्रपान कर रहा था। सुपरवाइजर डॉ. मोंगा ने उसका चालान किया तो कहने लगा कि उसके पास 100 रुपये ही है। 200 रुपये नहीं है। इस पर सुपरवाइजर डॉ. देवेंद्र मोंगा ने उसका 100 रुपये का चालान कर दिया। डा. देवेंद्र मोंगा ने बताया कि शनिवार को सात चालान काटने के बाद 900 रुपये की पर्चियां काटी गई हैं।
विज्ञापन

शहर में दुकानों पर खुली सिगरेट मिलने पर होगा चालान
डॉ. मोंगा ने बताया कि अगर बाजार में किसी भी दुकान पर खुली डिब्बी में सिगरेट अथवा अन्य धूम्रपान बेचता हुआ पाया गया तो उसका भी चालान किया जाएगा। डॉ. मोंगा ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉ. मोंगा ने बताया कि सभी दुकानों तथा सरकारी कार्यालयों में धूम्रपान निषेध के पोस्टर लगे होने चाहिए। यह उस कार्यालय अधिकारी की जिम्मेदारी होगी जो वहां पर मौजूद होगा।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। वहीं शिक्षण संस्थान के 100 गज की दूरी में कोई भी नशीला पदार्थ नहीं बेच सकता। अगर कोई पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी भी दुकान पर खुले में सिगरेट बेचा जा रहा है तो जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. दीप गगनेजा, डिप्टी सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed