{"_id":"64384e4865f318608a0c2854","slug":"wheat-was-being-weighed-three-and-a-half-kg-more-than-the-fixed-weight-in-the-market-sirsa-news-c-21-1-105833-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मंडी में तय वजन से साढ़े तीन किलो अधिक तौला जा रहा था गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मंडी में तय वजन से साढ़े तीन किलो अधिक तौला जा रहा था गेहूं
Fri, 14 Apr 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
कालांवाली मंडी में तोल में गड़बड़ी होने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों से बातचीत करते किसान नेत
कालांवाली। सरसों की मंडी में आवक होने के साथ ही हैंडलिंग एजेंटों ने अब किसानों को चपत लगाने का काम शुरू कर दिया है। वीरवार को किसानों ने एक ऐसे ही हैंडलिंग एजेंटों को काबू किया है। किसानों ने सरसों के बैग का तौल किया तो प्रति बैग तीन से साढ़े तीन किलो अधिक वजन पाया गया। जिसके बाद किसानों ने हंगामा कर दिया। वहीं किसानों ने हैफेड मैनेजर, कमेटी सचिव को बर्खास्त कर एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग उठाई है। हालांकि नायब तहसीलदार ने उपायुक्त को पत्र लिखकर हैंडलिंग एजेंट पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है।
जानकारी अनुसार अनाज मंडी कालांवाली में बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख अपनी टीम के साथ पहुंचे और यहां पर अधिक वजन तौलने को लेकर एक हैंडलिंग एजेंट को रंगे हाथ काबू कर लिया। किसानों की भारी भीड़ को देखकर नायब तहसीलदार अजय मलिक, हैफेड मैनेजर विरेंद्र, मार्केट कमेटी सचिव यशपाल मेहता मौके पर पहुंचे। कालांवाली मंडी में हैफेड की ओर से आठ फर्मों को सरसों की खरीद बाबत हैंडलिंग का काम दिया गया है। वहीं लखविंद्र औलख ने बताया कि वीरवार को साहिल कुमार को तय वजन से तीन से साढ़े तीन किलो सरसों अधिक तौल पकड़ा है। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर सही दाम और सही तुलवाई के विश्वास पर सरकारी खरीद की दुकानों पर किसान अपनी फसल बेचना ज्यादा पसंद करते हैं। किसानों के इसी विश्वास का फायदा उठाकर मंडी कालांवाली के साहिल कुमार ने प्रति क्विंटल 2 से साढ़े 3 किलोग्राम सरसों ज्यादा तोल कर किसानों के साथ धोखा कर रहे थे। वहीं लखविंद्र सिंह औलख ने अधिकारियों पर भी लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले की उचित जांच कर आढ़ती का लाइसेंस रद्द करने, उनके साथ धोखाधड़ी में संलिप्त हैफेड के मैनेजर, कमेटी सचिव को बर्खास्त करने व एजेंट के खिलाफ एफआईआर की मांग की। उन्होंने बताया कि सरकार खरीद से पूर्व एजेंसी को तौल का पैमाना देती है और बकायदा पासिंग भी करवाई जाती है। उनकी मांग है कि एजेंसियां बताएं कि जांच कहां से करवाई गई। वहीं किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता व रोष जाहिर करते रहेंगे। बता दें कि सरसों की 50 किलो की प्रति बैग में भर्ती की जाती है। लेकिन एजेंट की ओर से अलग-अलग सरसों के बैगों में 52 किलो से लेकर साढ़े 53 किलो तक भर्ती की गई थी।
अधिकारी बोले
अधिक तौल किए जाने मामले को लेकर मौके पर पहुंचे थे। वजन अधिक पाया गया है। कानूनी कार्रवाई के लिए लाइसेंस धारक साहिल कुमार के खिलाफ शिकायत कालांवाली के तहसीलदार को दे दिया है।
विज्ञापन
-विरेंद्र कुमार, मैनेजर, हैफेड कालांवाली।
हैंडलिंग एजेंट की ओर से सरसों का अधिक वजन तौलने को लेकर मामले की शिकायत आई है। एजेंट पर एफआईआर के लिए सिफारिश करते हुए उपायुक्त को लिखकर भेज दिया है। मेरे सामने जो बैग तोले थे उनमें भी वजन अधिक था।
-अजय मलिक, नायब तहसीलदार, कालांवाली ।
मामले की शिकायत आने के बाद मौके पर पहुंचे थे। बैग तौलकर देखे जो अधिक वजन के थे। इसके संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है।
-यशपाल, सचिव, कमेटी कालांवाली।
एफआईआर करवा कर ही जाएंगे किसान
लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर अधिकारियों से बात हो रही है वे अधिकारी, एजेंट और तमाम सांठगांठ किए लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवा कर यानि एफआईआर करवा कर ही जाएगें। केवल नोटिस से बात नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सरेआम लूटा जा रहा है।