{"_id":"62570cdb03d91843bd2c75a6","slug":"wheat-production-per-acre-decreased-by-five-to-six-quintals-due-to-excessive-heat-sirsa-news-hsr6290481169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी अधिक पड़ने से प्रति एकड़ में गेहूं उत्पादन में पांच से छह क्विंटल की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी अधिक पड़ने से प्रति एकड़ में गेहूं उत्पादन में पांच से छह क्विंटल की कमी
विज्ञापन
सिरसा धानमंडी में रखी गेंहू की बोरियां।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिलेभर में गेहूं की कटाई का कार्य जोरों पर है, लेकिन बीते वर्ष के मुकाबले उपज कम होने के कारण किसानों के चेहरों पर मायूसी भी छा रही है। बीते वर्ष किसानों की उपज 24 से 25 क्विंटल तक हुई थी, लेकिन इस बार एक दम से गर्मी अधिक पड़ने के कारण किसानों की उपज में सीधा पांच से सात क्विंटल कम हुई है। गर्मी अधिक पड़ने से गेहूं का दाना सूखने के साथ ही वजन में कम हो गया है। इस वर्ष 19 से 20 क्विंटल ही उपज प्रति एकड़ से हो पा रही है।
जिले के सभी खरीद केंद्रों और मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। जिले की मंडियों में हर रोज चार लाख क्विंटल की आवक हो रही है। मंडियों में अब तक 17 लाख क्विंटल की आवक हो चुकी है। हालांकि इसमें से केवल तीन लाख क्विंटल का ही उठान हो पाया है। 14 लाख क्विंटल का उठान अभी होना लंबित है। मौसम विशेषज्ञ अनुसार दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई जा रही है। जिसके कारण मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़े गेहूूं का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
पकने को तैयार गेहूं पर पड़ी गर्मी से उत्पादन में आई है कमी
डिंग क्षेत्र के किसान नरेश कुमार, हरदेव सिंह, सुखदेव, सिंह, मनीष, राम सिंह ने बताया कि गेहूं जब पकने को तैयार थी तो एक दम गर्मी पड़ने से गेहूं का दाना पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया। जिससे गेहूं का दाना सूख गया और वजन भी कम हो गया। जिसके कारण उसके उत्पादन में भी पांच से सात क्विंटल तक कमी आई है। जिसके कारण आर्थिक नुकसान भी हुआ है। उत्पादन में कमी आने के कारण इस वर्ष मंडियों में गेहूं की आवक में भी पहले से कमी आ सकती है।
विज्ञापन
मंडी में गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है। बीते वर्ष से उत्पादन में कमी होने की जानकारी मिल रही है। उठान कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंडी में किसान को हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। मौसम खराब होने के संबंधित तिरपाल और अन्य व्यवस्था बनाने को लेकर किसानों व आढ़तियों को बताया गया है।
वीरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।